Connect with us
 

Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar

*मंजू दीदी बोलीं—“नियमित स्व निरीक्षण से आएगी कथनी करनी में समानता…*

*मंजू दीदी बोलीं—“नियमित स्व निरीक्षण से आएगी कथनी करनी में समानता…*

*प्रभु दर्शन भवन में शरद पूर्णिमा व रविवार विशेष सतसंग में मन की शीतलता और दृढ़ संकल्प से सफलता का संदेश*

*बिलासपुर 25 अक्टूबर 2026 :* प्रभु दर्शन भवन, टिकरापारा में शरद पूर्णिमा के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते एवं परमात्म महावाक्य सुनाते हुए ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी ने मन की शीतलता, आत्मिक पवित्रता और दृढ़ संकल्प के महत्व को समझाकर श्रेष्ठ संस्कार अपनाने की प्रेरणा दी।

दीदी ने कहा कि शरद पूर्णिमा का चंद्रमा शीतलता और पूर्णता का प्रतीक है। इसी प्रकार हमारे मन में भी शांति, प्रेम और मधुरता होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि ‘मैंने किया’, ‘मैं ही सही हूं’ जैसी अहंकार की भावनाएं आत्मिक उन्नति में बाधक हैं। सच्चा वैराग्य संसार और जिम्मेदारियों को छोड़ना नहीं, बल्कि उनके बीच रहते हुए देह-अभिमान से मुक्त रहकर श्रेष्ठ कर्म करना है।

मंजू दीदी ने कहा कि केवल संकल्प करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे दृढ़ता से कर्म में लाना आवश्यक है। व्यर्थ विचारों और समय को समाप्त कर कथनी और करनी में समानता लानी चाहिए। इसके लिए नियमित रूप से स्वयं का निरीक्षण करना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक ज्ञान की वास्तविक झलक व्यक्ति के चेहरे, व्यवहार और कर्मों में दिखाई देनी चाहिए। मन में परमात्म स्मृति, स्वभाव में मधुरता और कर्मों में श्रेष्ठता ही जीवन द्वारा की जाने वाली सच्ची सेवा है।