Connect with us
 

Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar

ब्रह्माकुमारीज़, राज किशोर नगर द्वारा आयोजित चैतन्य झांकी का विजयादशमी पर भव्य समापन*

*मन के रावण का दहन जरूरी, तभी भारत में पुनः आएगा रामराज्य : मंजू दीदी*

*ब्रह्माकुमारीज़, राज किशोर नगर द्वारा आयोजित चैतन्य झांकी का विजयादशमी पर भव्य समापन*

बिलासपुर, 21 अक्टूबर 2026। विजयादशमी के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के टिकरापारा और राजकिशोर नगर सेवाकेंद्रों की ओर से सजाई गई चैतन्य देवियों की झांकी भव्य समापन हुआ। जिसमें राजयोग मेडिटेशन का नियमित अभ्यास करने वाली ब्रह्माकुमारी बहनों ने नौ देवियों का सजीव स्वरूप प्रस्तुत किया। वहीं, आसुरी प्रवृत्तियों के प्रतीक के रूप में बीके राकेश भाई ने राक्षस का चित्रण भी किया गया।

*विकारों पर विजय ही सच्चा दशहरा*

ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी ने कहा कि दशहरे पर रावण के पुतले का दहन करने के साथ मन में मौजूद काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार जैसे विकारों को दूर करना भी जरूरी है।

*नशामुक्त भारत के लिए दिलाया संकल्प*

कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने व्यसनों से दूर रहने और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की सामूहिक प्रतिज्ञा ली। इस दौरान नशामुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में दैनिक समाचार पत्र नईदुनिया के संपादक सुनील गुप्ता परिवार सहित और पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी मौजूद रहे। अतिथियों ने महाआरती की और ब्रह्माकुमारी बहनों की साधना एवं एकाग्रता की सराहना की।

*22 अक्टूबर से सात दिवसीय राजयोग शिविर*

ब्रह्माकुमारीज़ के टिकरापारा स्थित प्रभु दर्शन भवन और राजकिशोर नगर स्थित शिव अनुराग भवन में 22 अक्टूबर से सात दिवसीय निःशुल्क राजयोग मेडिटेशन एवं पॉजिटिव थॉट शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का समय सुबह व शाम 7 से 8:15 बजे तक निर्धारित है। इसमें तनाव प्रबंधन, बेहतर नींद और एकाग्रता बढ़ाने के तरीके बताए जाएंगे।