Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar
*प्रभु दर्शन भवन में रविवार विशेष सत्संग; छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस की शुभकामना देते हुए व्यर्थ विचार व बातें छोड़ने और दृढ़ निश्चय से संस्कार बदलने की दी प्रेरणा*
*दुख-अशांति दूर करने भावनाओं को शुद्ध व शक्तिशाली बनाएं : ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी*
*प्रभु दर्शन भवन में रविवार विशेष सत्संग; छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस की शुभकामना देते हुए व्यर्थ विचार व बातें छोड़ने और दृढ़ निश्चय से संस्कार बदलने की दी प्रेरणा*
*बिलासपुर टिकरापारा।* दुनिया में बढ़ते दुख और अशांति के बीच लोगों को शांति का अनुभव कराने के लिए मनसा सेवा बढ़ाने की जरूरत है। इसके लिए अपने संकल्पों के साथ व्यवहार और बोलचाल को भी श्रेष्ठ बनाना होगा। यह बात ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी ने टिकरापारा स्थित प्रभु दर्शन भवन में रविवार विशेष सत्संग में कही।
मंजू दीदी ने सभी को छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि मन और बुद्धि पर नियंत्रण रखना ही सच्चा स्वराज्य है। इसके लिए व्यर्थ संकल्पों को छोड़कर मन को श्रेष्ठ विचारों और सेवा में लगाएं। दूसरों के प्रति शुभभावना रखना और अपने संकल्पों से शांति का अनुभव कराना भी सेवा का महत्वपूर्ण रूप है।
उन्होंने कहा कि पुरानी कमजोरियों और संस्कारों को केवल दबाने से बदलाव नहीं आता। उन्हें समाप्त करने के लिए योग के साथ दृढ़ संकल्प जरूरी है। परमात्मा के संग में रहकर पवित्रता अपनाएं और बीती बातों को छोड़कर आगे बढ़ें।
दीदी ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने आचरण से दूसरों के लिए प्रेरणा बनना चाहिए। *स्वयं में बदलाव लाकर विश्व कल्याण में योगदान देना ही सच्ची आध्यात्मिक सेवा है।*







