Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar
आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवा के लिए ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी सम्मानित; ‘पत्रकारिता का कल, आज और कल’ विषय पर हुआ विमर्श
आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवा के लिए ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी सम्मानित; ‘पत्रकारिता का कल, आज और कल’ विषय पर हुआ विमर्श
बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। दैनिक ‘साथी संदेश’ के 8वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की मीडिया प्रभाग की छत्तीसगढ़ राज्य समन्वयक एवं बिलासपुर टिकरापारा सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी जी को योग, आध्यात्म एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। राजयोग ध्यान के माध्यम से जनसामान्य को मानसिक सशक्तिकरण, तनाव प्रबंधन और सकारात्मक जीवनशैली के लिए प्रेरित करने तथा नैतिक मूल्यों के प्रसार में उनके योगदान को सराहा गया।
समारोह में मुख्य अतिथि एवं वक्ताओं के रूप में पूर्व उच्च न्यायालय न्यायाधीश न्यायमूर्ति चंद्रभूषण बाजपेयी, बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडे, कुशाभाऊ ठाकरे विवि के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभागाध्यक्ष डॉ. शाहिद अली, वरिष्ठ साहित्यकार एवं प्राध्यापक डॉ. अजय पाठक, ‘साथी संदेश’ के प्रधान संपादक एवं प्रकाशक मलय बनर्जी, वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार डॉ. मणिक विश्वकर्मा, पूर्व संचालक (जनसंपर्क) एवं साहित्य संपादक स्वराज करुण, प्राध्यापक एवं मंच संचालक डॉ. विवेक तिवारी, वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं एसबीआई के पूर्व शाखा प्रबंधक गणेश जी बनर्जी, वरिष्ठ छत्तीसगढ़ राज्य आंदोलनकारी उदय भैया तथा वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व पार्षद रविंद्र सिंह ठाकुर सहित साहित्य, पत्रकारिता, शिक्षा और समाजसेवा से जुड़े अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
‘पत्रकारिता का कल, आज और कल’ विषय पर आयोजित विमर्श में पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), डिजिटल युग की चुनौतियों तथा मीडिया में सत्य, निष्पक्षता और नैतिक मूल्यों की आवश्यकता पर विचार साझा किए गए।












