Connect with us
 

Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar

*शिव-अनुराग भवन में आज से सजेगी चैतन्य देवी झांकी* *सहस्त्र ज्योतिर्लिंग दर्शन होंगे विशेष आकर्षण*

*शिव-अनुराग भवन में आज से सजेगी चैतन्य देवी झांकी*

*सहस्त्र ज्योतिर्लिंग दर्शन होंगे विशेष आकर्षण*

*बिलासपुर, स्मृति वन 10 अक्टूबर 2026।** नवरात्रि के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ के शिव-अनुराग भवन, राज किशोर नगर में 11 से 20 अक्टूबर तक चैतन्य देवी झांकी का आयोजन किया गया है । मंजू दीदी के मार्गदर्शन में इस बार पहली बार झांकी सेवाकेंद्र के अंदर हॉल में सजाई जा रही है जिसकी तैयारी हो चुकी है। इसका विशेष आकर्षण सहस्त्र ज्योतिर्लिंग दर्शन होंगे।

प्रथम दिन एक देवी से बढ़ते हुए 14 अक्टूबर को पांच तथा 15 से 20 अक्टूबर तक नौ देवियां एक साथ विराजित रहेंगी। श्रद्धालु प्रतिदिन शाम 7 से रात 10 बजे तक चैतन्य देवी दर्शन कर सकेंगे। दर्शन के लिए कुर्सियां लगी हुई होंगी जहाँ माँ के शक्ति व प्रेम स्वरूप को निहारते हुए शक्ति भी ले सकेंगे व मेडिटेशन की भी अनुभूति होगी।

झांकी के माध्यम से श्रद्धालुओं को देवी स्वरूपों में निहित शक्ति, पवित्रता और श्रेष्ठ संस्कारों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा मिलेगी।