Connect with us
 

Rajrishi

ब्रह्माकुमारीज राजकिशोर नगर सेवाकेन्द्र के निर्माणाधीन भवन ‘शिव-अनुराग भवन’ में प्रथम सत्संग का आयोजन

सादर प्रकाषनार्थ
प्रेस विज्ञप्ति
मेडिटेशन है मन की एक्सरसाइज जो मन को शक्तिशाली बनाती है – ब्र.कु. मंजू दीदी
ब्रह्माकुमारीज राजकिशोर नगर सेवाकेन्द्र के निर्माणाधीन भवन ‘शिव-अनुराग भवन’ में प्रथम सत्संग का आयोजन

बिलासपुर, राजकिशोर नगरः- आज के समय में शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देना आवश्यक तो है ही क्योंकि शरीर के द्वारा ही आत्मा अच्छे कर्म, सेवा या स्व-उन्नति के लिए पुरूषार्थ करती है। शरीर के स्वास्थ्य के लिए हम एक्सरसाइज, प्राणायाम, अच्छे आहार की ओर ध्यान देते हैं लेकिन मन को स्वस्थ व शक्तिशाली बनाने के लिए मन की भी एक्सरसाइज जरूरी है। शरीर को स्वस्थ रखने, तमोप्रधान वातावरण से स्वयं को सुरक्षित रखने, अन्य सभी आत्माओं को मानसिक सहयोग देने व प्रकृति को सतोप्रधान बनाने जैसे विशाल कार्यों के लिए मन का सशक्त होना जरूरी है। मेडिटेशन है मन की एक्सरसाइज और सकारात्मक विचार हैं मन का भोजन। इसलिए प्रतिदिन मेडिटेशन व सत्संग जरूरी है। और विशेष सुबह का सत्संग ज्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे हम पूरे दिन के लिए ऊर्जावान हो जाते हैं। दिनभर की दिनचर्या में भी हर घण्टे में कुछ पल के लिए मन को शांत जरूर करें।
उक्त विचार राजकिशोर नगर, स्मृति वन के सामने स्थित ब्रह्माकुमारीज़ के निर्माणाधीन भवन में प्रवेश के पश्चात् प्रथम सकारात्मक चिंतन क्लास में परमात्म महावाक्य सुनाते हुए टिकरापारा सेवाकेन्द्र प्रभारी ब्र.कु. मंजू दीदी जी ने दिए। आपने आगे कहा कि हमें अपने जिंदगी से कभी-भी तंग नहीं होना चाहिए क्योंकि वर्तमान संगमयुग का जन्म हीरे तुल्य जन्म है। इसलिए शरीर की संभाल करना जरूरी है। जितना जियेंगे उतना ही पुण्य कर्मों की कमाई जमा कर सकेंगे और पुराने पापकर्मों का नाश कर सकेंगे। योग से निर्भयता की शक्ति आती है और ज्ञान से जीवन नम्र बनता जाता है।
इस अवसर पर परमात्मा को भोग स्वीकार कराया गया एवं सभी को भोग वितरित किया गया। कार्यक्रम में राजकिशोर नगर सेवाकेन्द्र के नियमित विद्यार्थी व बिलासपुर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

प्रति,
भ्राता सम्पादक महोदय,
दैनिक………………………..
बिलासपुर (छ.ग.)

Continue Reading
Advertisement