Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar
ब्रह्माकुमारीज़ टिकरापारा में वर्ष 2026 का आध्यात्मिक आगाज; सकारात्मक परिवर्तन का लिया संकल्प
*ब्रह्माकुमारीज़ टिकरापारा में वर्ष 2026 का आध्यात्मिक आगाज; सकारात्मक परिवर्तन का लिया संकल्प*
*महाशिवरात्रि के 45 दिन पूर्व ही किया शिव ध्वजारोहण…*
*बिलासपुर।* ब्रह्माकुमारीज़ के प्रभु-दर्शन भवन, टिकरापारा सेवाकेंद्र में वर्ष 2026 का स्वागत बड़े ही उत्साह और आध्यात्मिक उमंग के साथ किया गया। इस अवसर पर आयोजित विशेष सभा में परमात्म महावाक्यों के माध्यम से स्वयं और विश्व परिवर्तन का संदेश दिया गया।
*पुराने संस्कार स्वभाव को विदाई देना जरूरी…*
सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी **मंजू दीदी* ने परमात्म महावाक्यों का सार साझा करते हुए कहा कि नए वर्ष की असली नवीनता, दृढ़ता और परिवर्तन शक्ति में है कि हम अपनी डिक्शनरी से ‘कारण’ व ‘समस्या’ शब्दों को सदा के लिए विदाई दे दें। उन्होंने आह्वान किया कि हर व्यक्ति को अब ‘निवारण व समाधान स्वरूप’ बनना होगा क्योंकि स्वयं के परिवर्तन से ही विश्व परिवर्तन संभव है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुराने वर्ष के साथ-साथ पुराने संस्कारों, स्वभाव और पुरानी चाल को भी विदाई देना आवश्यक है।
**2026 के लिए नौ विशेष आध्यात्मिक संकल्प**
संस्था द्वारा नए वर्ष में स्व-उन्नति के लिए नौ सूत्रीय संकल्प चार्ट जारी किया गया, जिसे सभी भाई-बहनों को अपने घर के आईने के सामने लगाने को कहा गया है ताकि वे रोज अपनी चेकिंग कर सकें। इन संकल्पों में प्रमुख हैं:- *स्वमान*- वर्ष भर ‘मैं पूर्वज आत्मा हूँ’ का स्वमान 108 बार लेना। *सत्यता:* हर हाल में सत्य बोलना और झूठ का सहारा नहीं लेना है।
*नियमितता:* सेवाकेंद्र पर प्रतिदिन ज्ञान मुरली सुनना और सुबह के समय को प्राथमिकता देना। योग: सत्संग के पूर्व या बाद कम से कम 15 मिनट और जनवरी महीने में प्रतिदिन एक घंटे का योग अभ्यास करना सेवा: वर्ष 2026 में कम से कम एक व्यक्ति को परमात्म शक्तियों का अधिकारी बच्चा बनाना। यज्ञ सेवा: ईश्वरीय सेवा में धन सफल करना और यज्ञ की मूल धारणाओं (शुद्ध अन्न, ब्रह्मचर्य आदि) का पालन करना।
**90वीं शिव जयंती और ‘मेरा उपहार मेरे परमपिता को’ प्रोजेक्ट**
आगामी **90वीं शिव जयंती** के उपलक्ष्य में छग व इंदौर जोन द्वारा *’माय गिफ्ट टू गॉड’ (मेरा उपहार मेरे बाबा को)* विशेष प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। इसके तहत प्रत्येक सदस्य को अपनी कम से कम एक पुरानी कमी या विकार को संपूर्ण स्वाहा कर बाबा को उपहार स्वरूप देना है। साथ ही, शिवरात्रि तक प्रतिदिन दो घण्टे के अनुसार**90 घंटे का विशेष योग अभ्यास** करने का लक्ष्य भी रखा गया है।
**सांस्कृतिक कार्यक्रम और ध्वजारोहण**
टिकरापारा सेंटर से नव वर्ष की शुरुआत करते हुए **ईश्वरीय ध्वजारोहण** किया गया। समारोह में नन्हे बच्चों और भाई-बहनों ने ‘आया नया साल’ और ‘तुझ में रब दिखता है’ जैसे गीतों पर मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए। दीप प्रज्वलन कर मीठे भोग से सभी का मुख मीठा कराया गया।
दीदी ने जानकारी दी कि इस बार राज किशोर नगर व टिकरापारा सेवाकेंद्र को महाशिवरात्रि मनाने का स्वर्णिम अवसर मुख्यालय माउंट आबू में मिला है अतः सेवाकेंद्र द्वारा परमात्मा शिव का ध्वज एक महीने पूर्व ही टिकरापारा से जुड़े विभिन्न स्थानों पर फहरा दिया जा रहा है।






