Connect with us
 

Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar

*पूर्व छात्रा ममता सगदेव व ब्र.कु. मंजू दीदी ने सेंट जोसफ हिन्दी मीडियम के विद्यार्थियों को किया प्रेरित। 425 विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प*

*पुरानी छात्राओं ने लौटकर सिखाई जीवन की पाठशाला*

*पूर्व छात्रा ममता सगदेव व ब्र.कु. मंजू दीदी ने सेंट जोसफ हिन्दी मीडियम के विद्यार्थियों को किया प्रेरित। 425 विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प*

*बिलासपुर |* सेन्ट जोसफ कॉन्वेन्ट हायर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के तहत विद्यार्थियों और स्टाफ को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया। *खास बात यह रही कि विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए पहुंचीं ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी और ममता सगदेव इसी स्कूल की पुरानी छात्राएं हैं। दोनों ने केजी-1 से कक्षा 11वीं तक इसी विद्यालय में पढ़ाई की है।* अपनी पुरानी संस्था में लौटकर नई पीढ़ी को संस्कार और जीवन मूल्यों का संदेश देना उनके लिए भावुक और गौरवपूर्ण क्षण रहा। कार्यक्रम में करीब 425 विद्यार्थियों व स्टाफ ने हिस्सा लिया।

ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी ने उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि नशा केवल शराब, तंबाकू या अन्य पदार्थों का ही नहीं होता, मोबाइल की लत भी व्यक्ति की एकाग्रता और मानसिक संतुलन को प्रभावित कर सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मनियंत्रण और समय के सदुपयोग की सीख दी।

*पहले अच्छा इंसान बनें:* मंजू दीदी ने शरीर को कार और आत्मा को उसका ड्राइवर बताते हुए कहा कि ड्राइवर सही दिशा में होगा तो जीवन भी सही दिशा में चलेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से माता-पिता का सम्मान करने, प्रतिदिन चरण स्पर्श करने और सफल प्रोफेशनल बनने के साथ अच्छा इंसान बनने की प्रेरणा दी।

*बच्चों को कहानियों से समझाए संस्कार:** प्राथमिक कक्षाओं में ब्रह्माकुमारी पूर्णिमा और ममता सगदेव ने कहानी व खेलों के माध्यम से संस्कार, अनुशासन और अच्छी आदतों का महत्व समझाया। चोरी करना, झूठ बोलना आदि बुरी आदतों से दूर रहने का संकल्प दिलाया।

*प्राचार्या सिस्टर बिबियाना फिलिप* ने ब्रह्माकुमारी बहनों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को मिला यह जीवन कौशल और मूल्य आधारित मार्गदर्शन उनके भविष्य के लिए उपयोगी है।