Connect with us
 

Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar

युवा वही, जो खुद पर राज करे- ब्र.कु. गायत्री दीदी

*युवा वही, जो खुद पर राज करे- ब्र.कु. गायत्री दीदी*
*नशे को नहीं, अपने लक्ष्य को बनाएं जीवन की ताकत*

*प्रयास आवासीय विद्यालय, बिलासपुर में युवाओं के लिए प्रेरणादायी जागरूकता कार्यक्रम*

*बिलासपुर।* ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ अभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज़ के **10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान* के तहत *प्रयास आवासीय विद्यालय, बिलासपुर** में युवाओं के लिए प्रेरणादायी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

बीके गायत्री दीदी ने युवाओं को प्रेरणा देते हुए कहा कि जीवन की असली आजादी केवल बाहरी बंधनों से मुक्त होना नहीं, बल्कि *अपने मन और आदतों का मालिक बनना है।*

नशे की शुरुआत अक्सर ‘बस एक बार’ से होती है और धीरे-धीरे आदत जरूरत, फिर लत और अंततः गुलामी बन सकती है। आज मादक पदार्थों के साथ मोबाइल और सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग भी युवाओं के समय, पढ़ाई और मन को प्रभावित कर रहा है। इसलिए तकनीक का उपयोग करें, लेकिन उसके गुलाम न बनें।

उन्हें प्रेरित करते दीदी ने कहा कि *बड़ा लक्ष्य रखें, अच्छी संगति चुनें और सकारात्मक विचारों को मजबूत बनाएं।* हमारे भीतर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों शक्तियां होती हैं; हम जिस विचार और आदत को रोज मजबूत करेंगे, वही हमारे व्यक्तित्व को दिशा देगा।

कार्यक्रम का संदेश युवाओं के लिए स्पष्ट रहा— *गलत संगति या दबाव के आगे झुकना नहीं, गलत बात को दृढ़ता से ‘ना’ कहना ही असली शक्ति है।*
ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को नशामुक्ति के साथ आत्मअनुशासन, सकारात्मक सोच और लक्ष्यपूर्ण जीवन की प्रेरणा दी गई। विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने का संकल्प लिया।