Connect with us
 

Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar

बच्चों के चरित्र और समाज के भविष्य निर्माता हैं शिक्षक : मंजू दीदी

बच्चों के चरित्र और समाज के भविष्य निर्माता हैं शिक्षक : मंजू दीदी

*उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान में भावी शिक्षकों की कार्यशाला, 350 प्रशिक्षुओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प*

 

*बिलासपुर | 17 अगस्त।* उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान में ब्रह्माकुमारीज़ के मेडिकल विंग द्वारा आयोजित कार्यशाला में *बीके मंजू दीदी* ने भावी शिक्षकों को शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों और संस्कारों को प्राथमिकता देने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा करने वाला नहीं, बल्कि *बच्चों के चरित्र और समाज के भविष्य का निर्माता* होता है।

 

उन्होंने कहा कि बच्चों के बौद्धिक विकास के साथ उनके *भावनात्मक, नैतिक और आध्यात्मिक विकास* पर भी ध्यान देना जरूरी है। विद्यार्थियों में सम्मान, अनुशासन, संवेदनशीलता, आत्मविश्वास और अच्छे संस्कार विकसित करना शिक्षक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। शिक्षक स्वयं अपने आचरण से विद्यार्थियों के लिए आदर्श बनें।

 

मंजू दीदी ने कहा कि *आध्यात्मिक शक्ति से जीवन में स्थिरता आती है।* जब व्यक्ति भीतर से मजबूत होता है तो वह कठिन परिस्थितियों में भी शांत रहकर सही निर्णय ले सकता है। उन्होंने ‘दो सौ प्रतिशत जीवन’ की अवधारणा समझाते हुए कहा कि आंतरिक शांति और बाहरी जिम्मेदारियों के बीच संतुलन ही पूर्ण जीवन है।

 

उन्होंने मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से बचने की सलाह देते हुए कहा कि तकनीक उपयोगी है, लेकिन उसकी अति मानसिक एकाग्रता और जीवनशैली को प्रभावित कर सकती है। बच्चों को समय, नींद और अध्ययन के प्रति सजग बनाना भी शिक्षकों की जिम्मेदारी है।

 

*नशामुक्ति के तहत* करीब *300 से 350 बीएड एवं एमएड प्रशिक्षुओं* ने नशामुक्त जीवन जीने की शपथ ली। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रभारी व प्राचार्य *डॉ. अजीता मिश्रा*,एमएड प्रभारी *डॉ रीमा शर्मा* , बीएड प्रभारी *डॉ. नीला चौधरी*, बीके गायत्री दीदी एवं विक्रम भाई उपस्थित रहे।

HD Videos & Photos 
https://photos.app.goo.gl/6ZhMQ7w13d4oV6CZ8