Connect with us
 

Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar

सच्ची सेवा का थर्मामीटर है चेहरे की खुशी – ब्र.कु. मंजू दीदी*

*सच्ची सेवा का थर्मामीटर है चेहरे की खुशी – ब्र.कु. मंजू दीदी*

टिकरापारा प्रभु दर्शन भवन में गुरुवार विशेष भोग व क्लास

*बिलासपुर |* नशा मुक्त युवा – विकसित भारत अभियान के अंतर्गत टिकरापारा स्थित ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र ने स्कूलों में चलाए जा रहे नशामुक्ति और नैतिक शिक्षा अभियान के तहत 186 स्कूल कॉलेज व अन्य स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी और बहनों ने विभिन्न स्कूलों में विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, योग और अच्छे संस्कारों का संदेश दिया। बच्चों को नशे से दूर रहने और जीवन में अच्छे मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी गई।

 

मंजू दीदी ने कहा कि *सच्ची सेवा का थर्मामीटर यह है कि सेवा के बाद मन में खुशी और आत्मिक संतुष्टि महसूस हो।* यदि सेवा के बाद अभिमान या ‘मैं किसी से कम नहीं हूं’ जैसे भाव आने लगें तो खुशी समाप्त हो जाती है। इसलिए सेवा में निस्वार्थ भाव और विनम्रता जरूरी है।

उन्होंने कहा कि परमात्मा पिता शिवबाबा की सीख है कि मन में बार-बार ‘मुझे यह चाहिए, वह चाहिए’ के संकल्प नहीं चलने चाहिए। *जो प्राप्तियां मिली हैं, उन्हें याद कर खुश रहना चाहिए।* जब हम अपनी मिली हुई खुशियों, शिवबाबा के प्यार, ज्ञान और शक्तियों को याद करते हैं तो मन में कमी का भाव नहीं रहता। इसके विपरीत जो नहीं मिला, उसे याद करते रहने से मन दुखी होता है और ‘चाहिए-चाहिए’ के संकल्प बढ़ते हैं।

मंजू दीदी ने कहा कि **एक बाबा से सच्ची प्रीत और हर पल बाबा को सम्मुख अनुभव करना ही मन को संतुष्ट रखने का आधार है।** इससे अनावश्यक इच्छाएं शांत होती हैं और आत्मा भीतर से भरपूर महसूस करती है।