Connect with us
 

Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किया शांति शिखर का लोकार्पण, ब्रह्मा कुमारी मंजू दीदी व सविता दीदी सहित आठ सदस्यों की रही सहभागिता*

*‘शांति शिखर’ के उद्घाटन में ब्रह्माकुमारीज़ बिलासपुर की दिव्य उपस्थिति**

### *प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किया लोकार्पण, ब्रह्मा कुमारी मंजू दीदी व सविता दीदी सहित आठ सदस्यों की रही सहभागिता*

**बिलासपुर।** छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर ब्रह्मा कुमारीज़ द्वारा निर्मित नवा रायपुर अटल नगर स्थित *“शांति शिखर – एकेडमी फॉर अ पीसफुल वर्ल्ड”* का भव्य लोकार्पण भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री **श्री नरेंद्र मोदी जी** ने किया। इस ऐतिहासिक आयोजन में **ब्रह्मा कुमारीज़ बिलासपुर** की ओर से आठ सदस्यीय समूह ने गरिमामय उपस्थिति दर्ज की।

 

समूह में मुख्य रूप से *ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी व सविता दीदी के साथ गायत्री बहन, समीक्षा बहन, प्रतिभा बहन, संदीप बळहाल, मुकेश लालचंदानी* एवं *विक्रम भाई* शामिल रहे।

 

प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने अपने संबोधन में कहा कि “*शांति शिखर आने वाले समय में विश्व शांति के सार्थक प्रयासों का प्रमुख केंद्र बनेगा*।”

 

इस अवसर पर ब्रह्मा कुमारी मंजू दीदी ने कहा कि यह भवन *“प्राचीन अध्यात्म और आधुनिक विज्ञान के संगम”* का प्रतीक बनकर छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक पहचान को नई ऊंचाई देगा।

 

मंजू दीदी ने जानकारी दी कि बिलासपुर के *टिकरापारा** एवं **राजकिशोर नगर सेवा केंद्रों** से लगभग **100 सदस्य** कल दो बसों में नवा रायपुर के लिए रवाना होंगे, जो *शांति शिखर* के शुभारंभ उपरांत आयोजित विशेष सत्रों में सहभागिता करेंगे।