Connect with us
 

Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar

स्वयं को जानना ही सच्चा ध्यान” — राजयोग से स्वस्थ तन और सुखी मन का संदेश, योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का भव्य स्वागत

*”स्वयं को जानना ही सच्चा ध्यान” — राजयोग से स्वस्थ तन और सुखी मन का संदेश, योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का भव्य स्वागत*

– निरंतर अभ्यास को बताया सबसे बड़ा गुरु…

– मानसिक स्वास्थ्य के बिना शारीरिक स्वास्थ्य अधूरा

**बिलासपुर।** प्रभु दर्शन भवन टिकरापारा ब्रह्माकुमारीज़ में छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) **आदरणीय भ्राता रूपनारायण सिन्हा जी* का गरिमामयी स्वागत किया गया। आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि *“स्वयं को जानना ही सच्चा ध्यान है”** और मानसिक स्वास्थ्य के बिना शारीरिक स्वास्थ्य अधूरा है।

 

सिन्हा जी ने कहा कि योग केवल आसनों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह **मन को नियंत्रित कर श्रेष्ठ जीवन जीने की कला* है। उन्होंने जोर देते हुए कहा—“अभ्यास ही सबसे बड़ा गुरु है”, और निरंतर अभ्यास से ही व्यक्ति अपने विकारों पर विजय प्राप्त कर सकता है।

 

कार्यक्रम में बताया गया कि सेवा केंद्र द्वारा पिछले 26 वर्षों से *‘उड़ान’ बाल संस्कार शिविर** का सफल आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बच्चों को योग, प्राणायाम और राम-कृष्ण जैसे आदर्श चरित्रों की प्रेरक कहानियों के माध्यम से संस्कारित किया जा रहा है।

 

इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। कुमारी अनन्या के मनमोहक नृत्य एवं ईश्वरीय गीतों ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक ऊँचाई प्रदान की।

 

शुरुआत में सभी अतिथियों का तिलक एवं पुष्पगुच्छ से सम्मान किया गया तथा राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से **विश्व शांति की कामना* से कार्यक्रम की सम्पन्नता हुई।