Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar
हमारे श्रेष्ठ संस्कार व सकारात्मक सोच ही जीवन की सुन्दरता है – ब्रह्माकुमारी गायत्री
*हमारे श्रेष्ठ संस्कार व सकारात्मक सोच ही जीवन की सुन्दरता है – ब्रह्माकुमारी गायत्री*
बाल संस्कार शिविर में बच्चों ने जाना सृष्टि चक्र का रहस्य
**बिलासपुर।** टिकरापारा स्थित ब्रह्माकुमारीज़ के *प्रभु दर्शन भवन* में आयोजित **बाल संस्कार शिविर** में बच्चों को योग, आध्यात्मिक ज्ञान, नैतिक शिक्षा एवं सुरक्षा जागरूकता की प्रेरणादायी सीख दी गई। शिविर में बच्चों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास, भक्ति गीत, प्रेरक गतिविधियों एवं राजयोग ध्यान में भाग लिया।
शिविर में **बीके गायत्री बहन** ने बच्चों को *सृष्टि चक्र* के चार युगों — सतयुग, त्रेतायुग, द्वापर और कलयुग — का सरल एवं रोचक वर्णन करते हुए *संगम युग* की विशेषता समझाई। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में श्रेष्ठ संस्कार, सकारात्मक सोच और आत्मिक शक्ति ही जीवन को सुंदर बना सकती है।
आज योग प्रशिक्षक गौरी बहन ने योग सत्र में बच्चों को **ताड़ासन** एवं **वृक्षासन** का अभ्यास कराया तथा अनुशासन, एकाग्रता और स्वस्थ जीवनशैली का महत्व बताया गया। वहीं *गुड टच और बैड टच* विषय पर बच्चों को सजग एवं सुरक्षित रहने की महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई।
बहन ममता सगदेव ने बच्चों को *“अच्युतम केशवम”*, *“हम कथा सुनाते राम सकल गुणधाम की”* एवं देशभक्ति गीतों का सामूहिक गायन कराया । सत्र का समापन सामूहिक राजयोग ध्यान के साथ हुआ।
**मीडिया प्रभाग**
**ब्रह्माकुमारीज़, टिकरापारा, बिलासपुर**








