Connect with us
 

Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar

संस्कारी व आत्मविश्वासी बनाने गायत्री दीदी ने बच्चों को दी ‘अष्ट शक्तियों’ की सौगात

*संस्कारी व आत्मविश्वासी बनाने गायत्री दीदी ने बच्चों को दी ‘अष्ट शक्तियों’ की सौगात*

* प्रभु दर्शन भवन में चल रहा उड़ान बाल संस्कार शिविर

*बिलासपुर।* टिकरापारा स्थित ब्रह्माकुमारीज़ के *‘प्रभु दर्शन भवन’* में आयोजित बाल संस्कार शिविर में ब्रह्माकुमारी *गायत्री दीदी* ने बच्चों को आत्मा की *अष्ट शक्तियों* का गहन महत्व समझाते हुए उन्हें जीवन में धारण करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि ये आठ शक्तियाँ बच्चों को मानसिक रूप से मजबूत, संस्कारी और आत्मविश्वासी बनाती हैं।

 

दीदी ने बच्चों को सरल उदाहरणों के माध्यम से **सहन करने, समाने, परखने, निर्णय करने, सामना करने, सहयोग, विस्तार को संकीर्ण करने तथा समेटने की शक्ति* के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आम का पेड़ पत्थर खाने पर भी मीठे फल देता है, उसी प्रकार हमें भी परिस्थितियों में शांत और सहनशील रहना चाहिए।

 

उन्होंने बच्चों को यह भी सिखाया कि दूसरों की कमियों को बाहर फैलाने के बजाय सागर की तरह अपने भीतर समाने की आदत विकसित करें। वहीं सही और गलत की पहचान कर उचित निर्णय लेने के लिए परमात्मा के स्मृति योग को आवश्यक बताया।

 

शिविर के दौरान बच्चों को ‘बैड टच’ जैसी परिस्थितियों में साहसपूर्वक आवाज उठाने और गलत बातों का सामना करने की शिक्षा भी दी गई। सहयोग की शक्ति को समझाते हुए दीदी ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए एक-दूसरे की मदद करना सबसे बड़ी विशेषता है।

 

इस अवसर पर बच्चों ने *पश्चिमोत्तानासन, वज्रासन, मर्जरी आसन, उष्ट्रासन, वृक्षासन तथा सूर्य नमस्कार* सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। योगिक जॉगिंग, प्राणायाम और ओम ध्वनि के अभ्यास से वातावरण सकारात्मक ऊर्जा से भर गया।

 

कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने राजयोग मेडिटेशन का अनुभव किया तथा संकल्प लिया कि वे जीवन में श्रेष्ठ संस्कारों और अष्ट शक्तियों को अपनाकर अपने व्यक्तित्व को शक्तिशाली बनाएंगे।

 

मीडिया प्रभाग,

ब्रह्माकुमारीज़ टिकरापारा बिलासपुर