Connect with us
 

Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar

*नम्रता और मधुरता के गुण से होता है प्रभावशाली व्यक्तित्व का निर्माण: बीके गायत्री*

सादर प्रकाशनार्थ
प्रेस विज्ञप्ति
*नम्रता और मधुरता के गुण से होता है प्रभावशाली व्यक्तित्व का निर्माण: बीके गायत्री*
*शिव अनुराग भवन राजकिशोरनगर मे चल रही है पाजिटिव थिंकिंग की क्लास*
बिलासपुर: शिव अनुराग भवन राजकिशोरनगर मे परमात्मा के महावाक्य पर चिन्तन चल रहा है। गायत्री बहन ने कहा कि परमात्मा सर्वशक्तिमान है। इस नाते उनके बच्चे हम भी मास्टर सर्वशक्तिमान है। पर इसके लिये राजयोग का अभ्यास कर अपने अंदर की शक्तियों को जगाना होगा। हमे इस बात का ज्ञान तो रहता है कि किस परिस्थिति मे कैसा व्यवहार करना है। किन्तु परिस्थिति आने पर ज्ञान का स्मरण आने मे कुछ देर हो जाती है या बात बिगड़ने के बाद सही समझ आती है। परमात्मा कहते है जिस शक्ति की आवश्यकता जिस समय हो, तत्काल वह शक्ति जागृत हो जाय यही निशानी है मास्टर सर्वशक्तिमान की।
आगे आपने कहा कि नम्रता और और मधुर व्यवहार दोनो ऐसे गुण है जिसे धारण कर ले तो व्यक्तित्व प्रभावशाली बन जायेगा।
गायत्री बहन ने जानकारी दी कि ब्रह्मा बाबा के जीवनी के उपर बहुत ही सुन्दर मूवी *द लाइट* बनकर रिलीज़ होने के लिए तैयार है। यह मूवी सभी के लिये प्रेरणादायक है चाहे किसी भी धर्म को मानते हो। ब्रह्माकुमारी मुख्यालय द्वारा अधिक से अधिक  शहरो मे प्रदर्शन की तैयारी है। इसे सभी मित्रों रिश्तेदारों को अवश्य दिखाये।