Connect with us
 

Rajrishi

विष्व क्षय रोग दिवस पर जनजागरण रैली निकालकर दिया संदेष

विष्व क्षय रोग दिवस पर जनजागरण रैली निकालकर दिया संदेष

बिलासपुर के कलेक्टर पी. दयानंद ने हरी झण्डी देकर किया रैली का शुभारम्भ

ब्रह्माकुमारीज़, गायत्री परिवार, छ.ग. योग आयोग व चिकित्सा विभाग के सदस्य हुए शामिल

 

‘‘24 मार्च अंतर्राष्ट्रीय क्षय रोग दिवस पर बिलासपुर कलेक्ट्रेट परिसर से लेकर स्वामी विवेकानंद उद्यान तक जनजागरण रैली निकाली गयी। जहां लोगों को क्षय रोग के लक्षणों से अवगत कराते हुए इस रोग से मुक्ति के लिए निःषुल्क सरकारी योजनाओं- डॉट्स आदि के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही स्वस्थ, स्वच्छ एवं व्यसनमुक्त भारत का नारा देते हुए छ.ग. योग आयोग की सदस्य ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी जी ने कहा कि सकारात्मक चिंतन, राजयोग ध्यान, योग, आसन व प्राणायाम के द्वारा भी इन रोगों पर विजय प्राप्त किया जा सकता है। गायत्री परिवार के सदस्यों ने प्रोत्साहन गीतों के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया।
रैली में ब्रह्माकुमारीज़, गायत्री परिवार, छ.ग. योग आयोग व चिकित्सा विभाग के सदस्य शामिल हुए।
Continue Reading
Advertisement