Connect with us
 

Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar

अच्छे संस्कार ही बच्चों की सबसे बड़ी पूंजी : ब्रह्माकुमारी गायत्री

*अच्छे संस्कार ही बच्चों की सबसे बड़ी पूंजी : ब्रह्माकुमारी गायत्री*

 

शासकीय प्राथमिक शाला, लिंगीयाडीह में नन्हें विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा, अनुशासन और नशामुक्त जीवन का दिया संदेश

बिलासपुर। ब्रह्माकुमारीज़ टिकरापारा एवं राजकिशोर नगर सेवा केंद्र द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला, लिंगीयाडीह में आयोजित नैतिक शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम में बीके गायत्री दीदी ने विद्यार्थियों को अच्छे संस्कार, अनुशासन एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि बचपन में सीखे गए संस्कार ही उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बनते हैं।

 

उन्होंने बच्चों से नियमित विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने, माता-पिता एवं शिक्षकों का सम्मान करने, सत्य बोलने, स्वच्छ रहने तथा सभी के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने समझाया कि मोबाइल का अत्यधिक उपयोग भी एक प्रकार का नशा बनता जा रहा है, इसलिए उसका सीमित और रचनात्मक उपयोग करना चाहिए।

 

कार्यक्रम के दौरान बीके ईश्वरी बहन ने बच्चों से उत्साहपूर्वक नशामुक्ति एवं नैतिक मूल्यों से जुड़े प्रेरक नारे लगवाए, जिससे पूरा विद्यालय सकारात्मक ऊर्जा से गूंज उठा। वहीं बीके पूर्णिमा बहन ने विद्यार्थियों को नशामुक्त, संस्कारवान एवं अनुशासित जीवन जीने की सामूहिक प्रतिज्ञा दिलाई।

 

अंत में बच्चों को राजयोग मेडिटेशन का संक्षिप्त अभ्यास कराया गया, जिससे उनमें एकाग्रता, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करने का संदेश दिया गया।