Connect with us
 

Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar

श्वेत वस्त्र धारी ब्रह्माकुमारी बहनों के द्वारा दिव्य दर्शन कराने के साथ ही चैतन्य झांकी का समापन हुआ।* 

*चैतन्य देवियों की एकाग्रता एवं स्थिरता का आधार है राजयोग मेडिटेशन*

 

*शिव अनुराग भवन में आज से निःशुल्क सात दिवसीय राजयोग मेडिटेशन आरम्भ…*

 

*श्वेत वस्त्र धारी ब्रह्माकुमारी बहनों के द्वारा दिव्य दर्शन कराने के साथ ही चैतन्य झांकी का समापन हुआ।*

बिलासपुर राज किशोर नगर, 04/10/2025:- नवरात्रि में हर वर्ष ब्रह्माकुमारी बहनें चैतन्य देवियों के रूप में विराजित होती हैं। इनकी एकाग्रता और स्थिरता का आधार राजयोग मेडिटेशन है। कल अंतिम दिन श्वेत वस्त्र धारी ब्रह्माकुमारी बहनें परमात्मा से योग लगाते हुए विराजित हुई। इसके साथ ही चैतन्य झांकी का समापन हुआ।

 

चैतन्य देवियों के समान ईश्वर से योग लगाने की विधि सिखाने और जीवन में एकाग्रता बढ़ाने के उद्देश्य से शिव अनुराग भवन में आज से राजयोग मेडिटेशन शिविर का आयोजन सुबह व शाम के सत्र में 7 से 8 बजे तक रखा गया है।

 

ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी ने जानकारी दी कि शिविर में आत्म जागृति, परम सत्य की पहचान, मन की शक्ति को जागृत व नियंत्रित करने की विधि, आंतरिक गुणों का विकास

व दृष्टि को सकारात्मक बनाने की विधियां सिखाई जाएंगी। यह शिविर पूर्णतः निःशुल्क है।

Continue Reading
Advertisement