Connect with us
 

Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar

संबंधों को मधुर बनाने के लिए “पहले आप” की भावना रखें – ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी*

सादर प्रकाशनार्थ

प्रेस विज्ञप्ति

*संबंधों को मधुर बनाने के लिए “पहले आप” की भावना रखें – ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी*

**बिलासपुर, 14 अप्रैल।** टिकरापारा स्थित ब्रह्माकुमारीज़ के प्रभु-दर्शन भवन में आयोजित आध्यात्मिक सभा में ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी ने जीवन में महानता प्राप्त करने के लिए मधुरता और नम्रता जैसे दिव्य गुणों को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में संगठन और सेवा में सफलता का आधार चरित्र की कोमलता है।

 

दीदी ने कहा कि सदा “नम्रचित्त के तख्त” पर स्थित रहकर ही व्यक्ति सच्ची सफलता प्राप्त कर सकता है। “पहले आप” की भावना अपनाने से आपसी संबंध मधुर बनते हैं और कार्यों में सहज सफलता मिलती है।

 

उन्होंने अमृतवेला ब्रह्म मुहूर्त के महत्व को बताते हुए कहा कि इस समय परमात्मा के स्नेह को हृदय में धारण करने से आत्मा शक्तिशाली बनती है और बाहरी आकर्षण प्रभावित नहीं कर पाते। ‘मरजीवा’ बनने का संदेश देते हुए उन्होंने देह-अभिमान और पुराने संस्कारों से मुक्त होने की प्रेरणा दी।

 

मंजू दीदी ने कुमारियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उन्हें बाहरी आडंबर से दूर रहकर अपनी आंतरिक शक्तियों को जागृत करना चाहिए।

 

अंत में उन्होंने सभी को प्रेरणा दी कि “बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो, बुरा मत बोलो और बुरा मत सोचो” के सिद्धांत को अपनाकर जीवन को श्रेष्ठ बनाया जा सकता है।

 

*मीडिया प्रभाग, ब्रह्माकुमारीज़, बिलासपुर*