Connect with us
 

Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar

उत्साह और उमंग के साथ प्रारंभ हुआ ‘उड़ान’ बाल संस्कार शिविर

*सादर प्रकाशनार्थ

प्रेस विज्ञप्ति

*देश है पुकारता, पुकारती मां भारती…*

उत्साह और उमंग के साथ प्रारंभ हुआ ‘उड़ान’ बाल संस्कार शिविर

बिलासपुर, 3 मई 2026: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, टिकरापारा द्वारा आयोजित 10 दिवसीय ‘उड़ान’ बाल संस्कार शिविर का शुभारंभ आज हार्मनी हॉल, प्रभु-दर्शन भवन में अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। शिविर के पहले दिन बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला ।

 

राजयोग शिक्षिका एवं योग प्रशिक्षिका ब्रह्माकुमारी गायत्री बहन ने बच्चों को शिविर के उद्देश्य एवं गतिविधियों की जानकारी दी और संबोधित करते हुए बताया कि “हम केवल शरीर नहीं, बल्कि एक असीम ऊर्जा से भरपूर शक्तिशाली आत्मा हैं,” और राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से आत्मिक शांति एवं एकाग्रता प्राप्त करने का सरल अभ्यास कराया ।

उन्होंने ध्यान एवं एकाग्रता बढ़ाने के लिए विशेष गतिविधियाँ कराईं, जिससे बच्चों ने मन को शांत रखने के महत्व को समझा।

 

वहीं राकेश भाई ने बच्चों को म्यूजिकल एक्सरसाइज एवं योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। बच्चों ने खेल-खेल में योग का भरपूर आनंद लिया।

 

संगीत सत्र में सैनिक स्कूल की संगीत शिक्षिका बहन ममता सगदेव ने बच्चों को प्रेरणादायक एवं देशभक्ति गीत सिखाए, जिससे पूरे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। उन्होंने प्रेरणादायक गीत – देश है पुकारता, पुकारती मां भारती का अभ्यास कराया।

 

शिविर के प्रथम दिन ही बच्चों को नैतिक शिक्षा, अच्छे संस्कार एवं अनुशासन का महत्व समझाया गया। साथ ही रोचक कहानियों और गतिविधियों के माध्यम से उन्हें जीवन मूल्यों की प्रेरणा दी गई।

 

गायत्री बहन ने जानकारी दी कि आगामी दिनों में भी विभिन्न रोचक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement