Connect with us
 

Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar

उड़ान’ बाल संस्कार शिविर में गूंजे देशभक्ति के स्वर; बच्चों ने सीखी शिवाजी की वीरता और संस्कारों की शक्ति#

*बिलासपुर: ‘उड़ान’ बाल संस्कार शिविर में गूंजे देशभक्ति के स्वर; बच्चों ने सीखी शिवाजी की वीरता और संस्कारों की शक्ति#**

*बिलासपुर।* टिकरापारा स्थित ब्रह्माकुमारीज़ प्रभु दर्शन भवन द्वारा आयोजित ‘उड़ान’ बाल संस्कार शिविर में बच्चों को आध्यात्मिकता, देशभक्ति और जीवन मूल्यों का सुंदर संगम सिखाया गया। बच्चों को स्वयं की शक्ति का अनुभव कराने के साथ सकारात्मक सोच विकसित करने पर जोर दिया गया।

 

*शिवाजी से मिली वीरता और संस्कारों की सीख**

 

सैनिक स्कूल की संगीत शिक्षिका ममता सगदेव ने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन प्रसंगों के माध्यम से बच्चों को साहस, पराक्रम और बड़ों के सम्मान का संदेश दिया गया। उनकी माता जीजाबाई के श्रेष्ठ संस्कारों को उनकी सफलता का आधार बताया।

 

*बड़ों का सम्मान और आध्यात्मिक जागरूकता**

कहानी और गीतों के माध्यम से बच्चों को माता-पिता के सम्मान और सेवा का महत्व समझाया गया। साथ ही ‘ज्योति बिंदु आत्मा’ और निराकार परमात्मा ‘शिव बाबा’ से संबंध जोड़ने का अभ्यास भी कराया गया।

 

*सांस्कृतिक प्रस्तुति और संकल्प*

बच्चों ने देशभक्ति गीत की सामूहिक प्रस्तुति दी और अंत में ईमानदार, संस्कारवान नागरिक बनने का संकल्प लिया।

संदीप भाई बल्हाल ने विभिन्न रोचक कसरतों का अभ्यास कराया।कार्यक्रम के अंत में ब्रह्माकुमारी गायत्री बहन ने सामूहिक राजयोग ध्यान का अभ्यास कराया ।

 

**मीडिया प्रभाग**

**ब्रह्माकुमारीज़, बिलासपुर**

Continue Reading
Advertisement