Connect with us
 

Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar

योग से स्वास्थ्य और संस्कारों की दिशा

*बिलासपुर: योग से स्वास्थ्य और संस्कारों की दिशा*

पतंजलि योगपीठ द्वारा 25 दिवसीय योग शिविर का आयोजन

बिलासपुर। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के मार्गदर्शन में भारत स्वाभिमान न्यास एवं पतंजलि योग समिति द्वारा आयोजित 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर में स्वास्थ्य और आध्यात्मिक जागरूकता फैलाया जा रहा।

 

शिविर के 7वें दिन योग आयोग के मास्टर ट्रेनर व ब्रह्माकुमारीज टिकरापारा के राजयोग प्रशिक्षक राकेश भाई एवं अमर भाई द्वारा प्रतिभागियों को योग, प्राणायाम और संतुलित जीवनशैली का प्रभावशाली प्रशिक्षण दिया गया।

 

प्रातःकालीन सत्रों में योगासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी जैसे प्राणायामों का अभ्यास कराते हुए प्रतिभागियों को शारीरिक सुदृढ़ता के साथ मानसिक शांति का अनुभव कराया गया ।

 

प्रशिक्षक राकेश भाई ने अपने उद्बोधन में कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सफल बनाने की एक संपूर्ण विधा है। वहीं अमर भाई ने योग आसनों का प्रदर्शन किया ।

 

आयोजकों के अनुसार इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर समाज को न केवल रोगमुक्त बनाने का प्रयास हैं, बल्कि एक स्वस्थ, जागरूक और संस्कारित राष्ट्र के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम भी हैं।

Continue Reading
Advertisement