Connect with us
 

Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar

हास्य योग से बच्चों ने सीखा तनावमुक्त रहने का मंत्र*

*हास्य योग से बच्चों ने सीखा तनावमुक्त रहने का मंत्र*

हास्य योग विशेषज्ञ प्रकाश जोशी ने दी बच्चों को सीख

*बिलासपुर।* टिकरापारा स्थित ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा आयोजित ‘उड़ान’ बाल संस्कार शिविर में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु विशेष हास्य योग एवं योगाभ्यास सत्र आयोजित किया गया। शिविर में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हास्य योग विशेषज्ञ प्रकाश जोशी ने बच्चों को हँसी, योग और सकारात्मक सोच के माध्यम से स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन जीने की प्रेरणा दी।

 

उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज की भागदौड़ और पढ़ाई के दबाव के कारण बच्चों में तनाव बढ़ रहा है, जबकि हँसी सबसे सरल और प्राकृतिक औषधि है। उन्होंने बताया कि हँसने से शरीर में एंडोर्फिन और डोपामाइन जैसे सकारात्मक रसायन सक्रिय होते हैं, जिससे मन प्रसन्न और ऊर्जा से भरपूर रहता है। इस दौरान बच्चों ने ‘हास्य प्रणाम’, ‘पंछी हास्य’, ‘तांत्रिक हास्य’ और ‘बचपन हास्य’ जैसी रोचक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों के ठहाकों से पूरा परिसर आनंदमय वातावरण में बदल गया।

 

गायत्री दीदी ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमारी आंतरिक ख़ुशी बनी रहे उसके लिए सदा सकारात्मक सोच को अपनाये रखें।

 

राकेश भाई ने अंत में वज्रासन में बैठकर ‘ॐ’ की मधुर ध्वनि के साथ राजयोग ध्यान कराया गया, जिससे बच्चों ने गहन शांति और आत्मिक सुख का अनुभव किया।

 

**मीडिया प्रभाग**

ब्रह्माकुमारीज़

Continue Reading
Advertisement