Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar
7 फुट लंबी बुद्धि” के धनी जगदीश भाई जी को किया गया याद
*“7 फुट लंबी बुद्धि” के धनी जगदीश भाई जी को किया गया याद*
25वें पुण्य स्मृति दिवस – आध्यात्मिक प्रज्ञा दिवस पर मंजू दीदी ने भाईजी की विशेषताओं पर डाला प्रकाश
बिलासपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के आदि रत्न एवं महान लेखक ब्रह्माकुमार जगदीश चन्द्र जी (संजय भाई जी) की 25वीं पुण्यतिथि टिकरापारा सेवाकेंद्र में श्रद्धाभाव से मनाई गई। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी ने उनके त्याग, सादगी और विलक्षण बुद्धिमत्ता को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मंजू दीदी ने बताया कि स्वयं पिताश्री ब्रह्मा बाबा उन्हें “7 फुट लंबी बुद्धि” कहते थे। उन्होंने 200 से अधिक आध्यात्मिक पुस्तकों की रचना की तथा 50 से अधिक देशों में ईश्वरीय ज्ञान के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंतिम समय तक भी वे सेवा और लेखन में समर्पित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने जगदीश भाई जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।







