Connect with us
 

Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar

किसी को दुख न दें, मास्टर प्यार क सागर बनें – ब्रह्माकुमारी गायत्री* 

*किसी को दुख न दें, मास्टर प्यार क सागर बनें – ब्रह्माकुमारी गायत्री*

टिकरापारा में सद्गुरुवार विशेष परमात्म महावाक्य

*बिलासपुर।* टिकरापारा स्थित ब्रह्माकुमारीज़ केंद्र में आयोजित सद्गुरुवार की आध्यात्मिक सभा में ब्रह्माकुमारी गायत्री दीदी ने ईश्वरीय महावाक्य सुनाते हुए कहा कि परमात्मा प्यार का सागर है और हमें भी “मास्टर प्यार का सागर” बनकर सभी को सुख और सम्मान देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जीवन में खुशी, शांति और आत्मबल प्राप्त करने के लिए सत्यता, सकारात्मक संकल्प और परमात्मा से सीधा योग आवश्यक है। दीदी ने “एक बाबा दूसरा न कोई” का मंत्र देते हुए आत्मिक स्थिति मजबूत बनाने पर जोर दिया।

 

गायत्री दीदी ने कहा कि आज मनुष्य बाहरी सुख-सुविधाओं के बावजूद भीतर से अशांत और तनावग्रस्त है, क्योंकि उसने अपने वास्तविक स्वरूप आत्मा को भूलकर देह-अभिमान को अपनाया है।

 

उन्होंने सभी को प्रतिदिन कुछ समय राजयोग ध्यान के लिए निकालने की प्रेरणा देते हुए कहा कि परमात्म स्मृति से मन शांत, बुद्धि शक्तिशाली और जीवन सकारात्मक बनता है।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी को सद्गुरुवार का भोग वितरित किया गया।

 

*— मीडिया प्रभाग, ब्रह्माकुमारीज़, बिलासपुर*

Continue Reading
Advertisement