Connect with us
 

Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar

ब्रह्माकुमारीज़, टिकरापारा एवं राज किशोर नगर में 21 दिवसीय योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान शिविर 1 जून से

**प्रेस विज्ञप्ति**

ब्रह्माकुमारीज़, टिकरापारा एवं राज किशोर नगर में 21 दिवसीय योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान शिविर 1 जून से

21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व तैयारी है आयोजन का उद्देश्य

बिलासपुर। 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज़, शिव अनुराग भवन, राजकिशोर नगर एवं प्रभु – दर्शन भवन, टिकरापारा बिलासपुर सेवाकेंद्र द्वारा दोनों ही स्थानों पर 1 जून से विशेष 21 दिवसीय *योगासन एवं प्राणायाम प्रशिक्षण शिविर* का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्रतिदिन प्रातः 6:00 बजे से 7:00 बजे तक आयोजित होगा।

 

यह जानकारी छत्तीसगढ़ योग आयोग की पूर्व सदस्य रही ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी ने दी। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को उत्साह एवं अनुशासन के साथ मनाने की तैयारी की जा रही है। इसी उद्देश्य से यह पूर्वाभ्यास एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग योग को सही विधि एवं पूर्णता के साथ सीख सकें।

 

उन्होंने बताया कि यह विशेष प्रशिक्षण शिविर अनुभवी *मास्टर योग प्रशिक्षक* के मार्गदर्शन में कराया जाएगा, जिसमें योगासन एवं प्राणायाम का सही अभ्यास, संतुलन, एकरूपता एवं सामूहिक समन्वय के साथ सिखाया जाएगा। 21 जून को होने वाले सामूहिक योगाभ्यास को प्रभावशाली एवं व्यवस्थित बनाने हेतु नियमित अभ्यास अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि बिना तैयारी के एक दिन में योग को सही ढंग से करना कठिन हो जाता है।

 

मंजू दीदी ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ तन, शांत मन एवं सशक्त जीवन का आधार है। उन्होंने शहरवासियों से सपरिवार इस प्रशिक्षण एवं अभ्यास शिविर में सहभागी बनकर योगमय एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की अपील की।

Continue Reading
Advertisement