Connect with us
 

Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar

नौतपा की भीषण गर्मी में स्वास्थ्य का रखें विशेष ध्यान- ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी

*नौतपा की भीषण गर्मी में स्वास्थ्य का रखें विशेष ध्यान- ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी*

– स्वास्थ्यवर्धक पेयों का सेवन करने तथा दोपहर में आवश्यकतानुसार विश्राम करने की दी सलाह।

– गुरुवार विशेष क्लास में मंजू दीदी ने किया राजयोग शिविर से लौटे प्रतिभागियों का स्वागत

– ठंडक और ताजगी के लिए सभी को भोग के साथ गुलाब सिरप युक्त दूध का शरबत वितरित किया गया।

*बिलासपुर:* नौतपा के कारण बढ़ती भीषण गर्मी के बीच ब्रह्माकुमारीज़ में आयोजित गुरुवार विशेष प्रातः क्लास में साधकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और सकारात्मक दिनचर्या अपनाने की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम में राजयोग शिविर से लौटे प्रतिभागी भी विशेष रूप से शामिल हुए, जिनका मंजू दीदी ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

 

मंजू दीदी ने कहा कि वर्तमान समय में तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण सभी को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने पर्याप्त पानी पीने, छाँछ, नींबू पानी, शरबत आदि स्वास्थ्यवर्धक पेयों का सेवन करने तथा दोपहर में आवश्यकतानुसार विश्राम करने की सलाह दी।

 

दीदी ने बताया कि आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले 12 घंटे के अखंड योग कार्यक्रम की तैयारियाँ उत्साहपूर्वक चल रही हैं। साधकों की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

 

नौतपा की भीषण गर्मी को देखते हुए आज के भोग में भी श्रद्धालुओं एवं साधकों को ठंडक और ताजगी प्रदान करने हेतु गुलाब सिरप युक्त दूध का शरबत वितरित किया गया।

 

मंजू दीदी ने सभी को नियमित योग, संतुलित आहार एवं परमात्म स्मृति द्वारा जीवन को सुखमय बनाने का संदेश दिया।