brahmakumaris Tikrapara
ब्रह्माकुमारीज ने विश्व पृथ्वी दिवस पर विकास के साथ पांचो तत्वों के संरक्षण की शपथ ली

*ब्रह्माकुमारीज ने विश्व पृथ्वी दिवस पर विकास के साथ पांचो तत्वों के संरक्षण की शपथ ली*
*शिव अनुराग भवन राजकिशोरनगर मे विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया*
बिलासपुर: शिव अनुराग भवन राजकिशोरनगर मे विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी ने कहा कि सतयुग से अब तक धरती माँ ने हमे एक का हजार गुना देकर बहुत प्यार से पाला है । जब मनुष्य सतोप्रधान थे तभी प्रकृति भी सतोप्रधान सेवक थी। जनसंख्या में बेतहाशा वृद्धि होने और विज्ञान के प्रयोगो के द्वारा धरणी का अतिशय दोहन होने के कारण भूमि कमजोर ही नही जहरीली होती जा रही है। विकास आवश्यक है पर शास्वत विकास अर्थात बिना विनाश के विकास नयी सोच है। ब्रह्माकुमारी संस्था ने वृक्षारोपण, शास्वत यौगिक खेती,स्वक्छता अभियान, जल संरक्षण के माध्यम से जन जागरण मे प्रशासन के साथ सक्रिय भूमिका निभा रही है। उपस्थित भाई बहनों ने भूमि संरक्षण मे सक्रिय भागीदारी निभाने की शपथ ली। दीदी ने कहा कि प्रतिज्ञा जब संस्कार मे समा जाये तभी सफलता मिलेगी और परमात्मा की शक्ति से प्रकृति पुनः सतोप्रधान बन जाएगी।
* संकल्प
* दिवस का महत्व
* सारगर्भित उद्बोधन
* धरती सहित पांच तत्वों को सकाश
* प्रकृति की वंदना