Connect with us
 

brahmakumaris Tikrapara

मन को पॉजिटिव बनाने से वातावरण बनता है पावरफुल – ब्रम्हाकुमारी शशिप्रभाl

प्रेस विज्ञप्ति

सादर प्रकाशनार्थ:

*मन को पॉजिटिव बनाने से वातावरण बनता है पावरफुल – ब्रम्हाकुमारी शशिप्रभाl*

*कठोर संस्कारों का परिवर्तन संभव मेडिटेशन से l*

 

बिलासपुर:- ब्रह्माकुमारीज,टिकरापारा, प्रभु दर्शन भवन में बियोंड एडवांस कोर्स के साधकों को संबोधित करते हुए राजयोग शिक्षिका ब्रम्हाकुमारी शशिप्रभा ने कहा कि अपने मन को इतना पॉजिटिव बनाओ जिससे आसपास का वातावरण पावरफुल बने जब हम अपने मन को सकारात्मक बनाते हैंl हमेशा जब हमारे शुद्ध संकल्प ही चलते हैं तो उससे हमारी वृत्ति का निर्माण होता है और जिस प्रकार की हमारी वृत्ति होती है वैसा ही वातावरण का निर्माण होता है अतः हमें हमेशा हर परिस्थिति में सकारात्मक सोच ही रखना चाहिए हर एक व्यक्ति के लिए भी शुद्ध भावनाएं शुभकामनाएं एवं सकारात्मक विचार ही मन में लाने चाहिए इससे आसपास का वातावरण भी पावरफुल बनता है और हम स्वत: ही स्वयं को शक्तिशाली अनुभव करते हैंl और हमारी लोगों के प्रति शुभकामना व शुभभावना सामने वाले व्यक्ति को बदलने में मदद करता है l

ब्रम्हाकुमारी शशिप्रभा ने आगे कहा कि परमात्मा की याद में जब हम बैठते हैं तो परमात्मा जो कि, ज्ञान का सागर,पवित्रता,शांति, सुख,प्रेम का सागर है हम उनसे अनंत शक्तियों एवं गुणों को ग्रहण कर परमात्मा की याद के द्वारा अपने अंदर मन की शक्तियों का दान विश्व की आत्माओं को देते हैं तो इस योगअग्नि से कठोर संस्कार वाले लोग भी बदल जाते हैं,जिस प्रकार अग्नि वस्तु को जला देती है इसी प्रकार परमात्मा की याद, योगाग्नि से आत्मा के कड़े, कठोर संस्कार, आसुरी व बुरे संस्कारों का भी परिवर्तन संभव है अतः हम मन की शुद्ध भावनाओं,शुभकामनाओं का दान दें और परमात्मा की याद में सभी को दिव्य शक्तियां प्रदान करेंl