Connect with us
 

brahmakumaris Tikrapara

सात्विक भोजन से मन शांत और प्रसन्न रहता- बीके मंजू

*प्रभु दर्शन भवन टिकरापारा मे ब्रह्मा भोजन का आयोजन*

*सात्विक भोजन से मन शांत और प्रसन्न रहता- बीके मंजू*

*तनाव सबसे पहले हिम्मत कम कर देती है: बीके मंजू*

बिलासपुर: प्रभु दर्शन भवन टिकरापारा के हार्मनी हॉल मे ब्रह्मा भोजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजकिशोरनगर, बलोदा, कोटमीसोनार, नरियरा, मस्तूरी सहित विभिन्न ग्रामों से सैकडों भाई बहन उपस्थित थे। मंजू दीदी ने कहा कि ब्रह्मचर्य का पालन करने वाली ब्रह्माकुमारी बहनों के द्वारा ही ब्रह्मा भोजन तैयार किया गया है जिसे भगवान को भोग लगाकर सभी को स्वीकार कराया जाता है। भोजन का मन पर प्रभाव अवश्य पडता है।
आगे कहा कि तनाव सबसे पहले मनुष्य के हिम्मत पर वार करती है। फलस्वरूप अनेक नकारात्मक सोच मन मे उत्पन्न होने लगता है। अगर यह स्मृति रहे कि पूर्व जन्मों के हिसाब किताब चुकतू हो रहे है और इस समय परमात्मा पिता हमारे साथ है तो परिस्थिति को सहज पार कर सकते है।
आदरणीय किशोर भाई पूर्व महापौर,भ्राता हर्ष पाठक संयुक्त कलेक्टर, छत्री भाई, शांति माता की विशेष उपस्थिति मे शिव परमात्मा का झंडा फहराया गया। उर्वी आहूजा ने कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी। कु माही ने सुन्दर गीत प्रस्तुत की, ब्र कु प्रीति व रेखा बहन के नृत्य मे सभी झूम उठे। सभी को मंजू दीदी ने सौगात और ईश्वरीय वरदान भेट की।