Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar
कर्म करते परमात्मा की याद बनी रहे, यही है कर्मयोग: बीके गायत्री

*शिव अनुराग भवन राजकिशोरनगर मे मुरली चिन्तन*
*कर्म करते परमात्मा की याद बनी रहे, यही है कर्मयोग: बीके गायत्री*
बिलासपुर: शिव अनुराग भवन राजकिशोरनगर मे परमात्मा के महावाक्य मुरली पर चिन्तन चल रहा है। बीके गायत्री ने कहा कि ज्ञान सुनाने से दूसरों पर प्रभावित तक नही पड़ता जब तक स्वयं मे कल्याण की भावना न हो। वरिष्ठ दादियां के कम और नपे तुले बोल भी सीधे दिल की गहराइयों मे उतर जाते है। इसके लिये अंतर्मुखी रहने का अभ्यास जरूरी है। आगे कहा कि राजयोग का अभ्यास आख खुली रखकर किया जाता है क्योंकि कर्म बंद आँखो से नही किया जा सकता। कर्म करते बुद्धि मे परमात्मा की याद बनी रहे तो सफलता निश्चित है। यही सच्चा कर्मयोग है।
गायत्री बहन ने कहा कि 15 मार्च से 21 मार्च तक मेग्नेटो माल बिलासपुर मे *द लाइट* मूवी दिखाने की व्यवस्था की जा रही है। आन लाइन रजिस्ट्रेशन से रूझान के आधार पर 21 मार्च से आगे भी प्रदर्शन जारी रखा जा सकता है। कोई छूट न जाय इसलिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जल्दी पूरी कर ली जाय।