शिव अनुराग भवन राजकिशोरनगर मे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शिव शक्ति स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन*
अलग-अलग क्षेत्र में अपना योगदान दे रहीं 34 मूल्यवान महिलाओं का सम्मान किया गया…
सहस्त्र ज्योतिर्लिंग दर्शन कर *विधायक सुशांत शुक्ला सहित सभी अभिभूत*
बिलासपुर: शिव अनुराग भवन राज किशोर नगर मे *महिला सशक्तिकरण के लिये परमात्मा शिव द्वारा सकारात्मक परिवर्तन* थीम को लेकर विशेष आयोजन किया गया । मंजू दीदी ने कहा कि पुरूष परिवार और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिये भी शक्ति माँ जगतअम्बा से, धन माँ लक्ष्मी से, ज्ञान माँ सरस्वती से ही मांगते है। परमात्मा ने अपने कार्य के लिये नारी शक्ति को आधार बनाया। उपेक्षित नारियों को इतना सशक्त बनाया कि सदियों तक मंदिरों मे पूजा होती रही। नारी घरबार सम्भालते है तब पुरूष भी निश्चिंत होकर अपना दायित्व निभा पाते है।
इस अवसर पर परोक्ष अपरोक्ष रूप से परिवार और समाज बल देने वाली 34 मूल्यवान महिलाओं का सम्मान किया गया। इनमें ऐसी महिलाओं का चुनाव किया गया जिनका संघर्ष, त्याग व कर्मठ जीवन उनके परिवार के सदस्यों की उन्नति का उनके प्रसिद्धि का कारण बना जबकि वे स्वयं ही गुप्त रहकर निष्ठा भाव से अपने कर्म करते रहे। इनमें सफाई कर्मचारी, ट्रेन चालिका, ऑटो चालिका, नर्स, दंत चिकित्सक, पत्रकार, समाज सेविका जैसी महिलाएं शामिल रहीं….
कार्यक्रम की शुरुआत तनु बहन द्वारा पूरब से जब सूरज निकले पर नृत्य से हुआ। कु अविका ने वंदेमातरम गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी।
पतंजलि के मध्य भारत एवं नेपाल की प्रभारी संजय अग्रवाल की धर्मपत्नी राजकुमारी अग्रवाल ने कहा कि भले ही गृहणी अर्थ उपार्जन नहीं करती पर अपरोक्ष रूप से जो जिम्मेदारी निभाती है वह अनमोल होता है।
डॉक्टर वैशाली गोवर्धन ने कहा कि यहा आकर ऐसा महसूस हो रहा है कि आत्माएं आपस मे मिल रही है। उन्होंने कहा कि परमात्मा सनातन धर्म के खोये स्वरूप का फिर से उत्थान कर रहे है इस बात की बहुत खुशी हो रही है।
शिवरात्रि के अवसर पर शिव पिता का झंडा फहराया गया।
सम्मानित होने वालो मे राजकुमारी अग्रवाल, डॉ वैशाली गोवर्धन, तारिणी शुक्ला (पत्रकार), रेखा आहूजा, लायंस उर्जा सदस्य रिम्पी बहन, सुनीता सिन्हा, रश्मि गांधी, आटो चालक राखी पांडे, अपने बच्चों को ईश्वरीय सेवा मे समर्पित करने वाले विद्या गुप्ता, धना माता, गौरी माता, चित्रलेखा भारद्वाज, घर के साथ सेन्टर पर नियमित सेवा देने वाले गिरिजा सोनी, मनोरमा, लक्ष्मी बहन आदि शामिल रहीं।
अव्यक्त मुरली पर आयोजित परीक्षा मे अपने ग्रुप मे प्रथम तीन स्थान पाने वालों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अंत मे सभी को रूपा दीदी व ज्ञाना दीदी ने भोग वितरण किया।
*बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला भी झांकी दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रजापिता ब्रह्मा द्वारा स्थापित यह संस्था सनातन संस्कृति को विश्व मे फैलाने का अनुपम कार्य कर रहा है। ईश्वर एक है इस सच्चाई का संदेश इस झांकी से मिल रहा है। उन्होने शुभकामना दी कि सभी पर परमात्मा और प्रजापिता की कृपा बनी रहे।*
*बिलासपुर मे पहली बार प्रदर्शित* सहस्र ज्योतिर्लिंग की झांकी की खूब सराहना हो रही है।
For more PHOTOS
Program Youtube Link