Connect with us
 

Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar

*परमात्मा का बनके भी पवित्रता की धारणा नही तो कड़े दंड के भागी बनेंगे: बीके मंजू*

*प्रभु दर्शन भवन टिकरापारा मे निशुल्क हेल्थ चेकअप शिविर*

*परमात्मा का बनके भी पवित्रता की धारणा नही तो कड़े दंड के भागी बनेंगे: बीके मंजू*

बिलासपुरः प्रभु दर्शन भवन टिकरापारा मे पाजिटिव थिंकिंग की क्लास चल रही है। बीके मंजू ने कहा कि पवित्रता परमात्मा का अनमोल वरदान है। अगर ईश्वरीय ज्ञान मार्ग को अपनाने के बाद भी दृष्टि वृत्ति पवित्र नही है तो कड़ा दंड भोगना पड़ेगा। इसके विपरीत अगर श्रीमत पर चलकर संपूर्ण पवित्रता को अपनाते है तो अथाह सुख का वर्सा परमात्मा से प्राप्त होता है। स्पष्ट है कि परमात्मा सिर्फ सुख का रास्ता बताते है। वह किसी को दुःख नही देते।

 

आगे कहा कि दुनिया समझती है प्राकृतिक आपदायें ईश्वर प्रदत्त है। परमात्मा कहते है संसार की सभी मनुष्य आत्माएं मेरे संतान है। मै अपने बच्चों को दुःख नही दे सकता।

 

मंजू दीदी ने स्पष्ट किया कि आने वाली सतयुगी दुनिया के पहले वर्तमान कलह क्लेश भरी कलयुगी दुनिया का परिवर्तन होना है। इस कल्प मे अंतिम जन्म होने के कारण जन्म जन्मान्तर के कर्मभोग इसी जन्म मे भोगना है। मनमनाभव अर्थात् आत्मस्वरूप मे स्थित हो मन को ईश्वर मे लगाने से जन्म जन्मान्तर के पाप भस्म हो जाते है और धर्मराज की सजा से बच सकते है।

 

मंजू दीदी ने बताया कि गुरूवार 21 नवम्बर को टिकरापारा सेवाकेन्द्र मे डाक्टर लव श्रीवास्तव के सौजन्य से निःशुल्क बीपी, शुगर, फिटनेस चेकअप शिविर रखा गया है। प्रातः सवा आठ बजे से सेवाकेन्द्र आकर सभी भाई बहने इसका लाभ ले सकते है।