Connect with us
 

Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar

*दृढ़ संकल्प बुरी वृत्तियों का परिवर्तन कर सकता है: बीके मंजू*

*शिव अनुराग भवन राजकिशोरनगर मे पाजिटिव थिंकिंग की क्लास*

*दृढ़ संकल्प बुरी वृत्तियों का परिवर्तन कर सकता है: बीके मंजू*

बिलासपुरः शिव अनुराग भवन राजकिशोरनगर मे पाजिटिव थिंकिंग की क्लास चल रही है। बीके मंजू ने कहा कि व्रत रखने का मुख्य उद्देश्य अपने अंदर के बुरी वृत्तियों का परिवर्तन करना होता है। लेकिन मात्र कुछ दिनों के व्रत से अल्पकाल का परिवर्तन होता है। महान बनने का मुख्य आधार है पवित्रता। इस पवित्रता को प्रतिज्ञा के रूप मे धारण करने का व्रत वृत्ति का परिवर्तन कर देता है। व्रत रखना अर्थात स्थूल रीति से परहेज करना, मन मे पक्का संकल्प लेना।

 

आगे कहा कि व्यर्थ बोल, कटु वार्तालाप भी अपवित्रता है। इससे बचने के लिये मुख मे दृढ संकल्प का बटन लगा दो ताकि व्यर्थ बोल बाहर ही न निकले।

 

मंजू दीदी ने स्पष्ट किया कि किसी की याद मे रोना पिटना उनको रिगार्ड देना नही है। उनके आदर्शों पर चलना ही सच्चा रिगार्ड देना है। परमात्मा की श्रीमत पर चलना ही उनको रिगार्ड देना है पर श्रीमत मे मनमत मिलाना डिसरिगार्ड है।