Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar
*परमात्मा सारे विश्व की सद्गति करते है, इसलिए उनकी महिमा सभी करते है: बीके मंजू*

*प्रभु दर्शन भवन टिकरापारा मे परमात्मा को भोग लगाया गया*
*परमात्मा सारे विश्व की सद्गति करते है, इसलिए उनकी महिमा सभी करते है: बीके मंजू*
बिलासपुरः प्रभु दर्शन भवन टिकरापारा मे परमात्मा को सतगुरुवार का भोग स्वीकार कराया गया। बीके मंजू ने कहा कि संगमयुग मे परमात्मा विश्व के सर्व मनुष्यों की सद्गति करते है, इसलिये सभी किसी न किसी रूप मे परमात्मा की महिमा करते है। सद्गति का आधार है स्वयं का, परमात्मा का और सृष्टि चक्र का यथार्थ ज्ञान और परमात्मा को याद करने की यथार्थ विधि।
आगे कहा कि यह परम सत्य है कि सभी मनुष्य आत्माओं का पिता एक परमात्मा ही है। इस नाते सभी मनुष्य आत्माएं आपस मे भाई भाई है। स्वयं का और परमात्मा का यथार्थ परिचय भूल जाने जाने के कारण खानपान संबंध संपर्क अति खराब हो चुके है जिसके सुधरने की आश सभी छोड़ चुके है। ऐसे समय मे परमात्मा अवतरित होकर सभी मनुष्य आत्माओं सहित प्रकृति को पावन बनाने का कार्य कर रहे है। यही कार्य परमात्मा पांच हजार वर्ष पूर्व भी किये थे इसलिए एक परमात्मा की सबसे ज्यादा महिमा है।
अंत मे सभी ने परमात्मा की याद मे भोग ग्रहण किया।