Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar
*परमात्मा सत्य की रक्षा करते है, झूठ की सजा अवश्य मिलती है: बीके गायत्री*

*शिव अनुराग भवन राजकिशोरनगर मे पाजिटिव थिंकिंग की क्लास*
*परमात्मा सत्य की रक्षा करते है, झूठ की सजा अवश्य मिलती है: बीके गायत्री*
बिलासपुरः शिव अनुराग भवन राजकिशोरनगर मे पाजिटिव थिंकिंग की क्लास चल रही है। बीके गायत्री ने कहा कि परमात्मा को सच्चाई सफाई प्रिय है। सत्य की रक्षा परमात्मा अवश्य करते है। झूठ का प्रभाव अल्पकाल का होता है, झूठ की सजा मनुष्य को अवश्य भोगनी पड़ती है।
आगे कहा कि दिन मे अगर कोई गलती हुई हो तो रात्रि सोने के पहले परमात्मा को सब कुछ सच सच बताने से पाप का बोझ कम हो जायेगा और आगे वह गलती न हो इसके लिये शक्ति भी मिलेगी। परमात्मा से छुपाना भी एक प्रकार का अहंकार है। अगर ऐसा हो तो दिल को अंदर ही अंदर खाता रहेगा और खुशी नही रहेगी।
गायत्री बहन ने स्पष्ट किया कि परमात्मा से अगर दिल की सच्चाई सफाई से प्यार है तो उन्हे यथार्थ रूप मे याद करने मे कोई मेहनत नही लगती। परमात्मा हमे पलकों मे बिठा कर रखते है।