Connect with us
 

Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar

श्रेष्ठ गुणों को धारण कर दुसरो को गुणदान करने वाले ही गुणवान है: बीके मंजू*

*शिव अनुराग भवन राजकिशोरनगर मे पाजिटिव थिंकिंग की क्लास*

*श्रेष्ठ गुणों को धारण कर दुसरो को गुणदान करने वाले ही गुणवान है: बीके मंजू*

बिलासपुरः शिव अनुराग भवन राजकिशोरनगर मे पाजिटिव थिंकिंग की क्लास चल रही है। बीके मंजू ने कहा कि दान तीन प्रकार से दिया जाता है। एक है ज्ञान दान, दुसरा गुण दान, तीसरा धन संपत्ति दान। ज्ञान हमे श्रेष्ठ गुण, श्रेष्ठ कर्म की परख बताता है। लेकिन सिर्फ ज्ञान देने से दूसरों मे परिवर्तन आये यह आवश्यक नही है। गुणों को स्वयं मे धारण कर दुसरो को गुणदान करनेवाले ही सच्चे गुणवान है।

 

आगे कहा कि परमात्मा हमे कल्प के इस अंतिम जन्म मे ही मिलते है इसलिये जिसने भी परमात्मा को पा लिया उससे खुशनसीब कोई नही। देवी देवता के जन्म मे अपार सुख होता है पर परमात्मा के प्यार का अनुभव संगमयुग मे ही हो सकता है।