Connect with us
 

Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar

*परमात्मा सभी को समान अवसर देते है, लाभ उठाने वाले सफल होते है: बीके मंजू*

*प्रभु दर्शन भवन टिकरापारा मे सतगुरुवार का भोग लगाया गया*

*ज्ञान धारण करने से ही धनवान बनते है: बीके मंजू*

बिलासपुरः प्रभु दर्शन भवन टिकरापारा मे सतगुरु वार का भोग परमात्मा को स्वीकार कराया गया। बीके मंजू ने कहा कि ज्ञान सुनकर विचार मंथन करने से ही ज्ञान यथार्थ रूप मे बुद्धि मे बैठता है। जब तक ज्ञान बुद्धि मे न बैठे संस्कार परिवर्तन नही होता। इस जन्म मे परमात्मा द्वारा दिये ज्ञान को जितना धारण करेंगे उतना ही सतयुग मे हीरे, जवाहरात, रत्न आदि मिलेंगे। ज्ञान प्राप्त कर परमात्मा की निंदा कराने से पद कम हो जायेगा।

 

आगे कहा कि योग की शक्ति एकाग्रता है। कैसी भी हलचल वाली परिस्थिति हो मन बुद्धि को एक सेकंड मे जितनी देर चाहे परमात्मा की याद मे एकाग्र कर सके यही योग की शक्ति है। इसी स्थिति मे पुराने विकर्म भस्म होते है।

 

अंत मे सभी ने परमात्मा की याद मे भोग ग्रहण किया।

 

*शिव अनुराग भवन राजकिशोरनगर मे पाजिटिव थिंकिंग की क्लास*

 

*परमात्मा सभी को समान अवसर देते है, लाभ उठाने वाले सफल होते है: बीके मंजू*

 

बिलासपुरः शिव अनुराग भवन राजकिशोरनगर मे पाजिटिव थिंकिंग की क्लास चल रही है।बीके मंजू ने कहा कि परमात्मा ने सर्वशक्तियो का वर्सा सभी को समान रूप से दिये है। सर्व शक्तिया हमारे भीतर मर्ज रूप मे है। लेकिन जब इन शक्तियों की की व्यवहारिक जीवन मे आवश्यकता होती है, तब समय पर याद नही आते। जैसे कोई क्रोध मे अपशब्द कह रहे हो वहां सहनशक्ति की आवश्यकता होती है पर प्रतिक्रिया मे स्वयं भी क्रोधित हो जाये यह असफलता की निशानी है। कई बार पूर्वाग्रह के कारण किसी के प्रति नकारात्मक धारणा बना लेते है जबकि हो सकता है वह बदल चुका हो।

 

आगे कहा कि सतयुग मे हम आत्माओं की बैटरी फुल चार्ज थी। पुनर्जन्म मे आते आते अब डिस्चार्ज हो चुकी है जिसके कारण दुःख अशांति भय का वातावरण बन गया है। अब परमात्मा की याद से बैटरी पुनः चार्ज करनी है। इसके लिये निरंतर परमात्मा की याद बनी रहे यही पुरुषार्थ करनी है।