Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar
परमात्मा के बताये मार्ग पर चलना ही अपने उपर रहम करना है: बीके रूपा*

*शिव अनुराग भवन राजकिशोरनगर में पाजिटिव थिंकिंग की क्लास*
*परमात्मा के बताये मार्ग पर चलना ही अपने उपर रहम करना है: बीके रूपा*
बिलासपुरः शिव अनुराग भवन राजकिशोरनगर में पाजिटिव थिंकिंग की क्लास चल रही है।बीके रूपा ने कहा कि सतयुग से लेकर कलयुग तक मनुष्य आत्माएं गिरती ही आई है। कलयुग अंत मे पूरी तरह तमोप्रधान हो गई है। इस पांच हजार वर्ष मे आयी गिरावट को परमात्मा मात्र सौ वर्ष मे पुनः पहने जैसे पावन बनाते है। इसलिए इस छोटे से संगमयुग मे परमात्मा द्वारा दिये ज्ञान को हल्के मे नही लेना चाहिए। एक बार समय व्यर्थ मे चला गया तो पश्चाताप करने के अलावा कुछ नही बचेगा। आज्ञाकारी, वफादार, फरमानबरदार बच्चे ही परमात्मा के दिल पर चढते है। परमात्मा रहम का सागर है पर उनकी श्रीमत का उल्लंघन कर हम अपने को ही अश्रापित कर लेते है। परमात्मा की मत पर चलना ही अपने उपर रहम करना है।
आगे कहा कि हमारा शरीर प्रकृति के पांच तत्वों से बना है। हमारे मन की स्थिति का हमारे शरीर के साथ वातावरण पर भी पडता है। अगर वातावरण हलचल उत्पन्न करने वाली है तो ऐसे मे समेटने की शक्ति का प्रयोग कर मन को बाहरी प्रभाव से मुक्त कर ले तो इसका प्रभाव वायुमंडल अर्थात प्रकृति पर पडेगा और प्रकृति शांत हो जायेगी। इसके लिये बहुत काल के राजयोग का अभ्यास चाहिए।