Connect with us
 

Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar

संतुष्ट व्यक्ति के जीवन का प्रभाव दूसरों पर अवश्य पड़ता है: बीके ईश्वरी*

*शिव अनुराग भवन राजकिशोरनगर मे पाजिटिव थिंकिंग की क्लास*

*संतुष्ट व्यक्ति के जीवन का प्रभाव दूसरों पर अवश्य पड़ता है: बीके ईश्वरी*

बिलासपुरः शिव अनुराग भवन राजकिशोरनगर मे पाजिटिव थिंकिंग की क्लास चल रही है। बीके ईश्वरी ने कहा कि मनुष्य कितना भी संपत्ति साधन इकट्ठा कर ले पर विकारों के अधीन होने पर जीवन मे संतुष्टता नही आ सकती। वास्तव मे जीवन मे संतुष्टता पहला लक्ष्य होना चाहिए। संतुष्ट व्यक्ति के जीवन से दुसरे अवश्य प्रभावित होते है।

 

आगे कहा कि दिल से सेवा करने से मेहनत कम, सफलता और संतुष्टि ज्यादा मिलती है। इसके विपरीत दिमाग से सेवा करने वाले सफल हो सकते है पर कुछ न कुछ और पाने की लालसा संतुष्ट नही होने देती। परमात्मा हमे जो निःशर्त प्यार दे रहे है इसका अनुभव सभी को कराना पहला कर्तव्य है।

 

बीके ईश्वरी ने स्पष्ट किया कि एक परमात्मा का परिचय विश्व को देने के लिये ब्रह्माकुमारी संस्था बड़े बड़े आयोजन कर रही है। क्योंकि एक परमात्मा को भूलने के कारण ही विश्व मे अशांति का वातावरण है।