Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar
संगमयुग मे परमात्मा अपना फर्ज निभा रहे है, हमे भी अपना फर्ज अच्छी तरह निभाना है: बीके ईश्वरी

*शिव अनुराग भवन राजकिशोरनगर मे पाजिटिव थिंकिंग की क्लास*
*संगमयुग मे परमात्मा अपना फर्ज निभा रहे है, हमे भी अपना फर्ज अच्छी तरह निभाना है: बीके ईश्वरी*
बिलासपुरः शिव अनुराग भवन राजकिशोरनगर मे पाजिटिव थिंकिंग की क्लास चल रही है ।
बीके ईश्वरी ने कहा कि ढाई हजार वर्षों से हम परमात्मा को पुकारते आये है। अब परमात्मा हमारी पुकार सुनकर अपना वायदा निभाने आ गये है। परमात्मा सभी मनुष्यों को इस दु:ख की दुनिया से मुक्त कर सुख शांति की दुनिया की स्थापना कर रहे है। सतयुगी सृष्टि मे बीमारी, कलह का नामो-निशान नही होगा। परमात्मा हम बच्चों को हमारा फर्ज याद दिला रहे है कि सतयुग की स्थापना मे हम परमात्मा के मददगार बने तो सतयुग मे उंचा पद प्राप्त कर सकते है। सिर्फ ईश्वर या भगवान कहने से उतनी खुशी नही मिलती जितना परमात्मा के मददगार बन उंची प्राप्ति की स्मृति से खुशी मिलती है। अपने को आत्मा समझ परमात्मा की याद से अपने विकर्मो को विनाश करना ही महामंत्र है।
आगे कहा कि स्नेह की शक्ति परमात्मा का विशेष वरदान है। परमात्मा के स्नेह मे समाना ही संपूर्ण ज्ञान है। स्नेह अगर शक्ति का रूप बन जाये तो कोई भी परिस्थिति स्थिति को डगमग नही कर सकती और कार्य मे सफलता सहज मिल जाती है।