Connect with us
 

Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar

किसी की निंदा ग्लानि करना जीवघात समान है: बीके नीता*

*अनुराग भवन राजकिशोरनगर मे पाजिटिव थिंकिंग की क्लास*

*किसी की निंदा ग्लानि करना जीवघात समान है: बीके नीता*

बिलासपुरः शिव अनुराग भवन राजकिशोरनगर मे पाजिटिव थिंकिंग की क्लास चल रही है। बीके नीता ने कहा कि संगमयुग का यह समय बहुत ही मूल्यवान है। हर मनुष्य आत्मा का रोल अलग-अलग है। किसी दुसरे की आदत, व्यवहार का चिंतन करना, चर्चा करना श्रेष्ठ भाग्य बनाने के समय को नष्ट करना है। हमे सिर्फ उन्ही बातो पर ध्यान देना है जिसमे स्वयं का, सर्व का कल्याण हो। इसके विपरीत व्यर्थ मे समय गवाना जीवघात के समान है।

 

आगे कहा कि परमात्मा की मदद का आधार प्यार से परमात्मा की याद है। जितना प्यार से परमात्मा को याद करेंगे उतनी ही परमात्मा की मदद का अनुभव होगा। अगर परमात्मा की मदद का अनुभव नही हो रहा है तो स्व परीक्षण करना है कि कही याद मे कोई कमी तो नही है?

 

बीके नीता ने स्पष्ट किया कि संतुष्ट आत्मा की निशानी है सदा नि:स्वार्थ, निर्दोष दृष्टि वृत्ति।