Connect with us
 

Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar

कुरुक्षेत्र’ बाहर नहीं, मन ही है वास्तविक युद्ध का मैदान-ब्रह्माकुमारी शशिप्रभा दीदी

सादर प्रकाशनार्थ

प्रेस विज्ञप्ति

*‘कुरुक्षेत्र’ बाहर नहीं, मन ही है वास्तविक युद्ध का मैदान-ब्रह्माकुमारी शशिप्रभा दीदी*

टिकरापारा प्रभु दर्शन भवन में गीता ज्ञान का तीसरा दिन

**बिलासपुर।** बिलासपुर के टिकरापारा स्थित ब्रह्माकुमारीज़ के प्रभु दर्शन भवन में आयोजित ‘गीता सप्ताह’ के तीसरे दिन ब्रह्माकुमारी शशिप्रभा दीदी ने श्रीमद्भगवद्गीता के रहस्यों को जीवन प्रबंधन से जोड़ते हुए कहा कि वास्तविक ‘कुरुक्षेत्र’ मनुष्य का मन है, जहाँ सत्य और असत्य का संघर्ष चलता है।

 

उन्होंने बताया कि ‘विषाद योग’ आज के तनाव और अवसाद की स्थिति को दर्शाता है, जिसमें अर्जुन जैसी आत्मा भ्रमित हो जाती है। ऐसे समय में स्वयं भगवान ज्ञान देकर मार्गदर्शन करते हैं।

 

दीदी ने पांडव को पाँच गुणों—स्थिर बुद्धि, दृढ़ इच्छाशक्ति, ज्ञान, अनुशासन और निस्वार्थ सेवा—का प्रतीक बताया। साथ ही कहा कि अधर्म की संख्या अधिक होने पर भी विजय सदैव सत्य की ही होती है। अंत में सभी ने ध्यान का अभ्यास किया।

 

– मीडिया प्रभाग, ब्रह्माकुमारीज़ टिकरापारा बिलासपुर

Continue Reading
Advertisement