Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar
सरलता, सेवा और अनुशासन की सजीव प्रतिमूर्ति — दादी रतन मोहिनी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि
*प्रेस विज्ञप्ति 2*
*“सरलता, सेवा और अनुशासन की सजीव प्रतिमूर्ति — दादी रतन मोहिनी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि”*
ब्रह्माकुमारीज़ की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी रत्नमोहिनी जी की प्रथम पुण्यतिथि विश्व एकता दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम…
**बिलासपुर (टिकरापारा):** ब्रह्माकुमारीज के टिकरापारा स्थित प्रभु दर्शन भवन में ब्रह्माकुमारी संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी रतन मोहिनी जी की प्रथम पुण्य स्मृति को *“विश्व एकता दिवस”* के रूप में श्रद्धा, सम्मान एवं आध्यात्मिक गरिमा के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर सेवाकेंद्र की बहनों एवं सेवाधारियों द्वारा दादी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके दिव्य जीवन, तपस्या, त्याग एवं आध्यात्मिक योगदान को स्मरण किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित बहनों— बीके समीक्षा बहन, बीके शशि बहन, बीके गायत्री बहन, बीके हेमवती बहन, बीके पूर्णिमा बहन एवं बीके नीता बहन ने दादी जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया।
इसी क्रम में माउंट आबू में स्थित दादी जी की स्मृति में निर्मित “ज्ञान रत्न स्तंभ” पर टिकरापारा सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी एवं ईश्वरी बहन द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
बहनों ने दादी जी के जीवन को सरलता, सेवा, अनुशासन एवं श्रीमत अनुसार चलने का आदर्श उदाहरण बताते हुए उनके द्वारा दिए गए आध्यात्मिक संदेशों को जीवन में धारण करने की प्रेरणा दी।
अंत में सभी उपस्थित भाई-बहनों ने राजयोग के अभ्यास द्वारा दादी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विश्व शांति एवं एकता का संदेश दिया।
– मीडिया प्रभाग, ब्रह्माकुमारीज़, टिकरापारा, बिलासपुर






