Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar
त्रिकोणासन से शरीर में आती है चुस्ती, स्फूर्ति और संतुलन- ब्रह्माकुमारी गायत्री दीदी
*त्रिकोणासन से शरीर में आती है चुस्ती, स्फूर्ति और संतुलन- ब्रह्माकुमारी गायत्री दीदी*
– योग शिविर का 5 वां दिन
– शिविर का लाभ लेने मंजू दीदी ने सभी बच्चों से किया आह्वान
बिलासपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत आयोजित योग शिविर के 5वें दिन त्रिकोणासन का अभ्यास कराते हुए उसके महत्व पर प्रकाश डाला गया । ब्रह्माकुमारी गायत्री दीदी ने कहा कि त्रिकोणासन शरीर के विभिन्न अंगों में संतुलन स्थापित करने वाला अत्यंत महत्वपूर्ण आसन है।
उन्होंने बताया कि यह आसन कमर, कंधों और पैरों को मजबूती प्रदान करता है तथा शरीर को अधिक लचीला बनाता है। नियमित अभ्यास से शारीरिक थकान कम होती है और ऊर्जा का स्तर बढ़ता है।
गायत्री दीदी ने कहा कि योग हमें संतुलित जीवन जीने की कला सिखाता है। त्रिकोणासन इसी संतुलन का व्यावहारिक अभ्यास है। जब शरीर संतुलित होता है, तब मन भी संतुलित रहने लगता है।
ब्रह्माकुमारीज़ के सदस्यों के साथ कुछ बच्चे भी योग सीखने पहुंच रहे हैं। मंजू दीदी ने संस्कार शिविर के सभी बच्चों व शहर के अन्य बच्चों से भी आह्वान किया है कि वे भी शिविर में आकर इस अवसर का लाभ लें। यह शिविर राज किशोर नगर के साथ टिकरापारा सेवाकेंद्र में भी आयोजित है बच्चों को जहाँ सुविधा हो वहाँ पहुंच सकते हैं।





