Connect with us
 

Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar

पर्यावरण संरक्षण मानवता की आवश्यकता है – ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी

*प्रेस विज्ञप्ति*

*पर्यावरण संरक्षण मानवता की आवश्यकता है – ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी*

टिकरापारा में हो रहा 200 से अधिक पेड़ पौधों का संरक्षण एवं संवर्धन

*बिलासपुर, टिकरापारा।* वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि मानवता की आवश्यकता बन गया है। उन्होंने बताया कि ब्रह्माकुमारीज संस्था देश-विदेश में “क्लीन द माइंड, ग्रीन द अर्थ” अभियान के माध्यम से लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक कर रही है।

 

ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी ने कहा कि संस्था द्वारा नियमित रूप से वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण तथा पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। आबू रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज मुख्यालय में स्थापित *इंडिया वन सोलर थर्मल पावर प्रोजेक्ट* स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो कार्बन उत्सर्जन कम करने में योगदान दे रही है।

 

टिकरापारा सेवाकेंद्र के आनंद वाटिका परिसर में 200 से अधिक औषधिय, पुष्पीय, फलदार, सजावटी पौधों का संरक्षण एवं संवर्धन किया जा रहा है। इसे किसी बाहर से आने वाले माली द्वारा नहीं अपितु ब्रह्माकुमारी पूर्णिमा बहन, नीता बहन एवं ईश्वरीय परिवार द्वारा ही पुष्पित, पल्लवित, पोषित व प्रबंधित किया जा रहा है।

 

मंजू दीदी ने बताया कि संस्था द्वारा देशभर में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण एवं योगिक कृषि को बढ़ावा दिया जा रहा है। राजयोग मेडिटेशन व्यक्ति में प्रकृति के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना विकसित करता है, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संकल्प मजबूत होता है।

 

उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, जल एवं ऊर्जा संरक्षण करने तथा पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।