Connect with us
 

Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar

विघ्नों पर विजय प्राप्त करना गणेश चतुर्थी का सार्थक संदेश- ब्रह्माकुमारी रूपा दीदी*

*विघ्नों पर विजय प्राप्त करना गणेश चतुर्थी का सार्थक संदेश- ब्रह्माकुमारी रूपा दीदी*

शिव अनुराग भवन राज किशोर नगर में परमात्म महावाक्य व गणेश जी का संदेश दिया गया…

 

**बिलासपुर। ब्रह्माकुमारीज़ शिव अनुराग भवन राजकिशोर नगर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित सत्संग में रूपा दीदी ने कहा कि गणेश जी को विघ्न विनाशक कहा जाता है। वास्तव में जीवन की कई परेशानियां हमारे नकारात्मक विचारों और कमजोर इच्छाशक्ति से पैदा होती हैं।* इसलिए मन को शांत रखकर सकारात्मक सोच और मजबूत संकल्प के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि हम अक्सर किसी काम को करने का संकल्प तो लेते हैं, लेकिन परिस्थितियां बदलते ही उसके लिए बहाने खोजने लगते हैं। जरूरत है कि *“करना है” नहीं, बल्कि “करना ही है”* का दृढ़ निश्चय रखें। कोई भी परेशानी आए, घबराने के बजाय समाधान पर ध्यान दें।

 

रूपा दीदी ने कहा कि हर काम करने से पहले कुछ पल रुककर सोचें कि *इस परिस्थिति में सही और अच्छा व्यवहार क्या होगा।* इससे हमारे विचार, व्यवहार और रिश्तों में सकारात्मक बदलाव आएगा।

 

उन्होंने सभी से आह्वान किया कि *खुद खुश और तनावमुक्त रहें तथा अपने व्यवहार से दूसरों के जीवन में भी खुशी और संतोष लाएं।* यही गणेश चतुर्थी का वास्तविक संदेश है।