Connect with us
 

Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar

बिलासपुर टिकरापारा : बीके बहनो ने सेवा संकल्प अभियान में उप-मुखमंत्री व शहरवासियों के साथ जलाए 1.25 लाख दीप

*सेवा संकल्प अभियान में शहरवासियों ने एक साथ जलाए दीप, ब्रह्माकुमारीज़ टिकरापारा की भी रही सहभागिता
आशीर्वाद के 1.25 लाख दीयों से जगमगाया पुलिस परेड ग्राउंड


**बिलासपुर।** प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित **सेवा संकल्प अभियान** के तहत बुधवार शाम पुलिस परेड ग्राउंड में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम हुआ। उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री **श्री अरुण साव** की मौजूदगी में यहां **1 लाख 25 हजार दीप प्रज्वलित** किए गए। एक साथ जलाए गए हजारों दीपों से पूरा पुलिस परेड ग्राउंड रोशनी से जगमगा उठा।

 

कार्यक्रम में **ब्रह्माकुमारीज़ टिकरापारा** की ओर से **ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी के मार्गदर्शन में बीके ईश्वरी एवं बीके गौरी बहन** शामिल हुईं। उन्होंने शहरवासियों के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम में **महापौर पूजा विधानी, कलेक्टर संजय अग्रवाल** सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर दीप प्रज्वलित किए। सामूहिक दीप प्रज्वलन का यह दृश्य कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा।

जिला स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में **1.25 लाख दीपों का प्रज्वलन** किया गया। वहीं अभियान के तहत पूरे बिलासपुर जिले में लगभग **10 लाख दीप प्रज्वलित** किए जाने की जानकारी दी गई।

*फोटो कैप्शन*
**पुलिस परेड ग्राउंड में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के दौरान 1.25 लाख दीप प्रज्वलित करते उप मुख्यमंत्री अरुण साव, महापौर पूजा विधानी, कलेक्टर संजय अग्रवाल, डीएसपी मंजूलता केरकेटटा, ब्रह्माकुमारीज़ टिकरापारा से बीके ईश्वरी व बीके गौरी बहन एवं शहरवासी।**

Video Photo लिंक