Connect with us
 

brahmakumaris Tikrapara

भारत पूरे विश्व के लिये आध्यात्मिक प्रकाश स्तंभ बनेगा: बीके गायत्री बहन

*भारत पूरे विश्व के लिये आध्यात्मिक प्रकाश स्तंभ बनेगा: बीके गायत्री बहन*

 

*सभी शक्तियां हमारे अंदर है, परमात्मा की मदद से उन्हें जगाना है*

बिलासपुर: रामायण मे उल्लेख है कि हनुमान के अंदर की गुप्त शक्तियां तब जगी जब उन्हें याद दिलाया गया कि यह कार्य उनके लिये कठिन नही है। तब हनुमान के अंदर की गुप्त शक्तियां प्रकट हुई और वे असंभव कार्य सहज रूप मे कर सके।

शिव अनुराग भवन राजकिशोरनगर मे रामायण के प्रसंगों का आध्यात्मिक रहस्य बताते बीके गायत्री बहन ने कहा कि बात सिर्फ एक हनुमान की नही है। परमात्मा के यथार्थ रूप को पहचान राजयोग का अभ्यास कर अपने अंदर के विकारों रूपी रावण पर विजय प्राप्त करने वाले हम सभी हनुमान है अर्थात् मान का हनन करने वाले है। परमात्मा हमे श्रेष्ठ स्वमान की स्मृति दिलाते है कि सभी दैवीय गुण एवं शक्तियां हमारे अंदर ही है। इन्हें विस्मृति से स्मृति मे लाना है।

परमात्मा माउंट आबू से ब्रह्मा तन का आधार लेकर दिव्य कर्तव्य कर रहे है। एक दिन परमात्म अवतरण भूमि माउंट आबू पूरे विश्व के लिये आध्यात्मिक प्रकाश फैलाने का केंद्र बनेगा उसे ही हम मधुबन कहते है, हमारा कर्तव्य है कि इस महान तीर्थ के महत्व को समझकर सभी को परमात्मा का यथार्थ परिचय देना है ताकि सभी मनुष्य अपने परमपिता से सुखों की प्राप्ति कर सके।